Avocado Health Benefits : एवोकाडो ऐसा सुपरफूड है जिसे कई बॉलीवुड और हॉलीवुड सेलेब्स अपनी डाइट में शामिल करते हैं। ये फल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें विटामिन, हेल्दी फैट, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो त्वचा, दिल, वजन और पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। यही वजह है कि कई सेलेब्स इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं। आइए जानते हैं कि एवोकाडो खाने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं और इसे अपनी डाइट में कैसे शामिल करें।
एवोकाडो में पाए जाने वाले पोषक तत्व
कैलोरी, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, प्रोटीन, विटामिन सी, ई, और बी 6, पोटेशियम, मैग्नीशियम, आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
एवोकाडो के जबरदस्त स्वास्थ्य लाभ
वजन घटाने में मददगार
- एवोकाडो में हेल्दी मोनोसैचुरेटेड फैट होता है, जो मेटाबॉलिज्म को तेज करता है।
- इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती।
- वजन घटाने वालों के लिए यह परफेक्ट सुपरफूड है।