संक्रमण से बचाव के लिए क्या करें
- फोटो : Freepik
मेनिन्जाइटिस से होने वाली दिक्कतें और बचाव
मेनिन्जाइटिस की जटिलताएं गंभीर हो सकती हैं। अगर इसका समय पर पहचान और इलाज न हो पाए तो दौरे पड़ने और तंत्रिकाओं को क्षति होने का खतरा बढ़ जाता है। गंभीर स्थितियों में इसके कारण सुनने और देखने में दिक्कत, याददाश्त की समस्या, किडनी फेलियर, कोमा और मौत तक हो सकती है। इस रोग से बचाव के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ हाथों की स्वच्छता बनाए रखने, हीमोफिलस इन्फ्लुएंजा टाइप बी वैक्सीन लगाने की सलाह देते हैं, जिससे इस रोग के खतरे को कम किया जा सकता है।
जिन लोगों में ये संक्रामक बीमारी होती है, उनमें संक्रमण के कारणों को समझते हुए उपचार दिया जाता है। बैक्टीरियल संक्रमण की स्थिति में एंटीबायोटिक दवाओं को प्रयोग में लाया जा सकता है।
-------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।