अस्थमा की समस्याएं
- फोटो : Freepik.com
अस्थमा के लक्षणों के बारे में जानिए
सर्दी और फ्लू के बार-बार होने वाले संक्रमण के कारण अस्थमा हो सकता है, इसके अलावा पराग, धूल के कण, जानवरों के फर या पंख के संपर्क में आने से इसके ट्रिगर होने का जोखिम बढ़ जाता है। इस स्थिति में आपको सांस लेने में कठिनाई, खांसी होना, सांस छोड़ते समय सीटी की आवाज या घरघराहट होने का दिक्कत हो सकती है।
- आपको सुबह या रात में लक्षणों के गंभीर होने की समस्या हो सकती है। इसके अलावा तीव्रता वाले व्यायाम या सिगरेट के धुएं से भी इसके ट्रिगर होने का जोखिम हो सकता है।
ब्रोंकाइटिस के लक्षण
ब्रोंकाइटिस, वायरस या बैक्टीरिया से संक्रमण के कारण हो सकता है, हालांकि वायरल ब्रोंकाइटिस बहुत अधिक आम है। ज्यादातर मामलों में, ब्रोंकाइटिस उन्हीं वायरस के कारण होता है जो सामान्य सर्दी या फ्लू का कारण बनते हैं। इस रोग में खांसी के साथ हरे, सफेद या पीले रंग का बलगम आ सकता है। इसके अलावा सीने में जकड़न और दर्द, सिरदर्द- ठंड लगने की समस्या भी होती है।