Cold Weather Asthma Care: सर्दियों का मौसम अस्थमा के मरीजों के लिए अक्सर एक बड़ी चुनौती लेकर आता है। इस मौसम में अस्थमा के अटैक का जोखिम कई गुना बढ़ जाता है। इसका मुख्य कारण ठंडी और रूखी हवा है, जो सांस की नलियों को सिकोड़ देती है और उनमें सूजन पैदा करती है। मगर इसके साथ ही हमारी दैनिक दिनचर्या की कुछ छोटी-छोटी लापरवाहियां और गलतियां भी अस्थमा को ट्रिगर करने में बड़ी भूमिका निभाती हैं।
अस्थमा के मरीजों में सांस की नली पहले से ही संवेदनशील होती है। ऐसे में किसी भी ट्रिगर का हल्का सा संपर्क भी गंभीर प्रतिक्रिया पैदा कर सकता है। इस समस्या को गंभीरता से लेना इसलिए जरूरी है, क्योंकि अनियंत्रित अस्थमा फेफड़ों को स्थायी नुकसान भी पहुंचा सकता है। इन खतरनाक आदतों को पहचानना और उन्हें तुरंत सुधारना सर्दियों में अस्थमा को नियंत्रण में रखने का सबसे प्रभावी तरीका है।