Aruna Irani Breast Cancer: मशहूर अभिनेत्री अरुणा ईरानी ने अपने अभिनय के दम पर फिल्मी दुनिया में खूब नाम कमाया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया है कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर था, ये एक नहीं बल्कि दो-दो बार हो चुका है। 79 वर्षीय अभिनेत्री ने बताया कि दोनों बार लोगों की नजरों से दूर, चुपचाप उन्होंने अपनी लड़ाई लड़ने का विकल्प चुना।
कैंसर से अपनी लड़ाई के बारे में उन्होंने 'लहरें रेट्रो' से बातचीत में कहा, "ऐसे ही एक दिन शूटिंग कर रही थी, पता नहीं मुझे कुछ अजीब सा लगा। फिर एक डॉक्टर से सलाह ली, जिन्होंने शुरू में इसे एक छोटी सी गांठ बता दिया। लेकिन मैं कोई जोखिम नहीं लेना चाहती थी, इसलिए मैंने इसे तुरंत हटाने पर जोर दिया। जांच में कैंसर का पता चला, जिसे लेकर डॉक्टरों ने कीमोथेरेपी का सुझाव दिया, लेकिन इससे मुझे बाल खोने और अपनी त्वचा की बनावट में बदलाव का डर था, इसलिए मैंने मना कर दिया। इसके बाद इलाज चला।
मार्च 2020 में कोविड से ठीक कैंसर फिर से उभर आया। अभिनेत्री ने कहा, "मेरी ही गलती थी, क्योंकि पहले मैंने कीमोथेरेपी नहीं ली थी। इस बार मैंने कीमो लेने का फैसला ले ही लिया। चिकित्सा विज्ञान अब काफी उन्नत है फिर भी आपके बाल थोड़े झड़ते हैं लेकिन वो जल्दी आ भी जाते हैं।
एक अन्य मामले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, एक बार मुझे और अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। डॉक्टरों नेबताया कि उनकी दोनों किडनी फेल हो गई हैं। हालांकि इन सभी समस्याओं से अब वह ठीक हैं।