हड्डियों की कमजोरी
- फोटो : Adobe Stock
अब ऑस्टियोपोरोसिस के बारे में जान लीजिए
ऑस्टियोपोरोसिस में हड्डियों का घनत्व बहुत कम हो जाता है और हड्डियां भुरभुरी सी होने लगती हैं, जिससे फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है। इसकी खास बात यह है कि शुरुआती दौर में अक्सर कोई स्पष्ट लक्षण नहीं दिखाई देते। वैसे तो 35 साल की उम्र के बाद हड्डियों का घनत्व स्वाभाविक रूप से कम होने लगता है, लेकिन लाइफस्टाइल से संबंधित समस्याएं कम उम्र में भी इसका खतरा बढ़ा सकती हैं।
- मेनोपॉज के बाद हार्मोन में बदलाव, शारीरिक गतिविधियों में कमी और कुछ दवाओं के कारण भी आपको ये बीमारी हो सकती है।
- कम उम्र से ही आहार में कैल्शियम और विटामिन-डी वाली चीजें लेते रहना, वजन कंट्रोल रखना, संतुलित खानपान और धूम्रपान से दूरी हड्डियों को लंबे समय तक मजबूत बनाए रखने में मददगार हो सकती है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।