फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोड़ों के दर्द में लाजवाब है अरोमा थेरेपी, जानें किस तेल से होता है क्या फायदा

Mon, 30 Apr 2018 10:00 AM IST
रूपायन डेस्क
विज्ञापन
1 of 9
जोड़ों के दर्द को अक्सर हम बढ़ती उम्र से जोड़कर देखते हैं। लेकिन अब युवाओं और प्रौढ़ उम्र के लोगों को भी जोड़ों के दर्द की शिकायत रहने लगी है। वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति में जोड़ों के दर्द आैर अर्थराइटिस से राहत पाने के लिए कई तरीके बताए गए हैं, उन्हीं में से एक अरोमा थेरेपी। इस पद्धति में एसेंशियल ऑयल्स का इस्तेमाल किया जाता है।
 
विज्ञापन

2 of 9
चेस अरोमा थेरेपी कॉस्मेटिक्स के संस्थापक डॉ. नरेश अरोड़ा कहते हैं, ‘दर्द, तनाव आदि में एसेंशियल ऑयल को बेहद प्रभावी माना गया है। इन तेलों की सबसे बड़ी खासियत यह होती है कि ये जल्दी गर्म हो जाते हैं और त्वचा पर लंबे समय तक बने रहते हैं। ये प्रभावित हिस्से के रक्त-संचार को बेहतर बनाते हैं और सूजन वाली जगह को कम करते हैं। इसलिए हम जोड़ों के दर्द में अरोमा थेरेपी देते हैं। इन तेलों में पिपरमेंट, कपूर, लेवेंडर, जिंजर (अदरक) आदि मुख्य हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 9
फिटनेस
ये तेल त्वचा की नसों में प्रतिक्रिया कर, मस्तिष्क की संवेदनशीलता को उत्प्रेरित करते हैं।’ जोड़ों के दर्द के लिए जिन अरोमा ऑयल्स का प्रयोग किया जा सकता है, वे हैं-पिपरमेंट ऑयलः इस ऑयल की 5-8 बूंदों को दो चम्मच गुनगुने नारियल तेल में मिलाकर तुरंत प्रभावित जगह पर लगाने से आराम मिलता है। आप नारियल तेल की जगह कोई और तेल भी प्रयोग कर सकती हैं।

4 of 9
जिंजर ऑयलः
इस तेल को कैरियर ऑयल (इसे बेस या वेजिटेबल ऑयल के नाम से भी जाना जाता है।) के साथ मिक्स करें और दर्द वाले हिस्से पर लगाएं। इस ऑयल को लेवेंडर और लेमनग्रास ऑयल्स के साथ भी मिक्स कर सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 9
लेवेंडर ऑयलः
इस तेल को सीधे प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इस तेल को हमेशा गोलाई में मसाज करें। इसमें अत्यधिक अरोमा का अहसास होता है, जिससे दर्द को दूर करने में मदद मिलती है। 

 
विज्ञापन

6 of 9
लेमनग्रास ऑयलः
इस तेल का प्रयोग अलग-अलग तरीकों से किया जा सकता है। किसी बर्तन में पहले पानी को उबालें। उसमें कुछ बूंदें लेमनग्रास की डालें और प्रभावित हिस्से में इसकी भाप लें। 

 
विज्ञापन

7 of 9
rosemary oil
रोजमेरी ऑयलः
इस तेल को आप प्रभावित हिस्से पर सीधे लगा सकती हैं। यह तेल रोजमेरिनिक एसिड से युक्त होता है, जोकि मुख्य रूप से दर्द को कम करता है। 

 

8 of 9
लौंग का तेलः
इस तेल को जोजोबा ऑयल के साथ मिलाकर मिश्रण तैयार करें, फिर प्रभावित हिस्से पर इसे लगाएं। दर्द में आराम मिलता है। 

 
विज्ञापन

9 of 9
ये भी करें
जोड़ों के दर्द के उपचार का सबसे आसान तरीका है अपने जीवनशैली में बदलाव लाना। शरीर में विटामिन डी के निर्माण के लिए सुबह-सुबह सूरज की रोशनी में बैठना जरूरी होता है। सुबह के समय एलोवेरा का जूस पीने से जोड़ों में ल्यूब्रिकेशन बढ़ता है। 

ठंडे और गर्म का सेंक लें, इसके लिए जोड़ों पर गरम और ठंडा पानी डालें या फिर 2-5 मिनट (कम-से-कम तीन बार) के अंतराल पर गर्म और ठंडे का सेंक करें। अपने पैरों को गुनगुने पानी में एक चम्मच सेंधा नमक और सुगंधित एसेंशियल ऑयल्स, जैसे बेसिल, यूकेलिप्टस, लेवेंडर, जिंजर, लेमनग्रास, रोजमेरी की 2-3 बूंदें डालकर डुबो सकती हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें