अगर आप भी जिम में पसीना बहाकर ये सोच रहे हैं कि आप फिट हो गए हैं तो आपको एक बार फिर अपनी हेल्थ के बारे में सोचने की जरूरत है। एक नई रिसर्च के अनुसार लगातार ऑफिस में कई बैठे रहने से आपके घंटों किए वर्कआउट पर पानी फिर सकता है। इसलिए अपनी सेहत को बनाए रखने के लिए आप अपने ऑफिस में ही ये कुछ काम करके अपनी हेल्थ मेंटेन कर सकते हैं ।
विज्ञापन
2 of 5
fitness
अगर आपके पास सुबह उठकर टहलने का समय नहीं हैं तो सिर्फ हर रोज अपने काम के बीच समय निकालकर 7 से 8 मिनट के लिए बीच-बीच में खड़े हो जाएं। इसके अलावा आप 2 मिनट के लिए अपनी जगह से हटकर दूसरी जगह टहलकर भी सेहत को बनाए रख सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
fitness
ऑफिस में काम करते वक्त हमेशा कोशिश करें कि कुछ देर अपनी ही सीट पर थोड़ी देर के लिए खड़े होकर अपनी बॉडी को स्ट्रेच करें।
4 of 5
fitness
हमेशा कोशिश करें कि ऑफिस से अपनी कार कुछ दूरी पर पार्क करें। ऐसा करने से आप कुछ देर ही सही लेकिन पैदल तो चलेंगे। भले ही वॉकिंग का आइडिया पुराना हो गया हो पर आज भी काफी कारगर है।