फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्ट: सेहत बनाने के चक्कर में कहीं आप बीमारियों को न्योता तो नहीं दे रहे? ये गलती करते हैं तो सावधान

Sun, 22 Nov 2026 09:30 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विटामिन और मिनरल्स की कमी दूर करने के लिए सप्लीमेंट्स फायदेमंद हो सकते हैं, लेकिन बिना डॉक्टर की सलाह इनका सेवन नुकसानदायक है। अधिक मात्रा में विटामिन शरीर में विषाक्तता, लिवर-किडनी संबंधी समस्याएं और नसों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
सावधानी से लें सप्लीमेंट्स - फोटो : Amarujala.com/AI
शरीर को स्वस्थ रखने और बीमारियों से बचाव के लिए खान-पान में सुधार करना बेहद जरूरी है। संतुलित आहार से शरीर को विटामिन, मिनरल्स, प्रोटीन और अन्य जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं, जो इम्युनिटी बढ़ाने से लेकर हड्डियों, मांसपेशियों और दिल की सेहत तक के लिए महत्वपूर्ण हैं। लेकिन अगर डाइट में पोषक तत्वों की कमी हो, तो क्या उसकी भरपाई सप्लीमेंट्स से करना सही है?

आजकल लोगों के बीच विटामिन की गोलियों, प्रोटीन पाउडर, ओमेगा-3 कैप्सूल और कई तरह के हेल्थ सप्लीमेंट्स का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। लोग बिना जांच और डॉक्टर की सलाह के भी इनका धड़ल्ले से इस्तेमाल कर रहे हैं। पर क्या आप जानते है कि बिना डॉक्टरी सलाह के ज्यादा सप्लीमेंट लेना शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है?

ऐसे में यह समझना जरूरी है कि सप्लीमेंट्स की जरूरत कब पड़ती है और कब इनका सेवन सेहत पर भारी पड़ सकता है?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
सप्लीमेंट्स के सेवन से होने वाले खतरे - फोटो : Adobe Stock Photos
फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकते हैं सप्लीमेंट्स

विटामिन, मिनरल्स, ओमेगा-3 के सप्लीमेंट्स को लोग अक्सर सेहत सुधारने और पोषण की कमी पूरी करने के लिए इस्तेमाल करते हैं। लेकिन बिना जरूरत इनका सेवन करना कई बार स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की वजह भी बन सकता है।
 
  • न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, अमेरिका में हर साल लगभग 23,000 लोग सप्लीमेंट्स से होने वाले दुष्प्रभावों के कारण अस्पतालों के इमरजेंसी विभाग पहुंचते हैं। इनमें छोटे बच्चे भी शामिल हैं।
  • बच्चों में सप्लीमेंट्स के कारण एलर्जी, मतली, उल्टी और पेट दर्द जैसी समस्याएं देखी गई हैं।
विज्ञापन

3 of 4
सेहत के लिए बढ़ सकती है मुश्किलें - फोटो : Freepik.com
सप्लीमेंट्स की अधिकता के खतरे

विटामिन और मिनरल्स शरीर के लिए जरूरी हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि इनके ज्यादा सेवन से शरीर को ज्यादा लाभ होगा। हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के अनुसार, विटामिन ए, डी, ई और के फैट-सॉल्यूबल विटामिन हैं। इनकी अधिक मात्रा शरीर में जमा हो सकती है और विषाक्तता का खतरा बढ़ा सकती है।

 
  • विटामिन ए का अधिक सेवन लिवर को नुकसान पहुंचा सकता है। 
  • वहीं, आयरन सप्लीमेंट्स की अधिकता से कब्ज, उल्टी और शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ने का जोखिम हो सकता है। 
  • कुछ सप्लीमेंट्स का अत्यधिक सेवन किडनी और लिवर पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है।
विज्ञापन

4 of 4
डॉक्टर की सलाह से ही लें सप्लीमेंट्स - फोटो : Freepik.com
क्या है विशेषज्ञों की सलाह?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, सप्लीमेंट्स की जरूरत तब होती है जब डाइट से उस पोषक तत्व की पूर्ति न हो रही हो। शरीर में किसी पोषक तत्व की कमी है या नहीं, इसका पता लगाने के लिए जांच और मेडिकल हिस्ट्री पर ध्यान देना जरूरी है। अगर आपने किसी पोषक तत्व की कमी है तो जरूरत के अनुसार डॉक्टर इसके लिए सप्लीमेंट और उसकी सही खुराक निर्धारित करते हैं।
 
  • सप्लीमेंट्स केवल पोषण की कमी ही नहीं, बल्कि कुछ दवाओं के असर को भी प्रभावित कर सकते हैं। 
  • विटामिन के सप्लीमेंट्स ब्लड थिनर दवाओं के साथ प्रतिक्रिया कर सकता है। 
  • इसी तरह विटामिन-बी6 की अधिक मात्रा लंबे समय तक लेने से नसों को नुकसान पहुंच सकती है और हाथ-पैरों में झनझनाहट या सुन्नपन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  • इसलिए बेहतर स्वास्थ्य के लिए पहले संतुलित आहार पर ध्यान दें। सप्लीमेंट्स को स्वस्थ रहने का शॉर्टकट न समझें और बिना डॉक्टरी सलाह के इनका सेवन शुरू न करें।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें