सीआरपीसी हो सकती है गंभीर
- फोटो : Adobe stock
क्या है इसका इलाज और बचाव का तरीका
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अगर किसी को ये दिक्कत हो गई है तो शुरुआत में ही इलाज शुरू करना जरूरी है। ऐसा इसलिए है क्योंकि ये दिक्कत समय के साथ कई जटिलताएं बढ़ा देती है। इसके अलावा, इलाज न होने पर दर्द आमतौर पर बढ़ता जाता है जिससे हाथ या पैर जैसे प्रभावित अंगों को हिलाना-डुलाना भी मुश्किल हो जाता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अगर किसी को गंभीर चोट लगी है तो कुछ सावधानियां बरतकर आप सीआरपीएस की समस्या से बच सकते हैं।
- अगर हाथ या कलाई टूट गई है तो डॉक्टर की सलाह पर विटामिन-सी सप्लीमेंट्स लें। अध्ययनों से पता चला है कि जो लोग कलाई टूटने के बाद विटामिन-सी की डोज लेते हैं, उनमें सीआरपीएस होने का खतरा उन लोगों की तुलना में कम होता है जिन्होंने विटामिन सी नहीं लिया।
- कुछ रिसर्च से पता चलता है कि जो लोग स्ट्रोक के बाद जल्दी चलना-फिरना शुरू कर देते हैं उनमें भी सीआरपीएस होने का खतरा कम हो जाता है।
------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।