अपेंडिसाइटिस, दुनियाभर में तेजी से बढ़ती बीमारियों में से एक है। अमेरिका में 20 में से एक व्यक्ति को अपने जीवन में कभी न कभी अपेंडिसाइटिस का जोखिम रहता है। 10-30 वर्ष की आयु के बीच के लोगों को यह बीमारी सबसे अधिक प्रभावित करती है। अपेंडिसाइटिस के कारण पेट के निचले दाहिने हिस्से में दर्द होता है, हालांकि ज्यादातर लोग इस दर्द को सामान्य या गैस की समस्या समझकर अनदेखा कर देते हैं। ये गंभीर स्थिति का कारण बन सकती है, जिसको लेकर सभी लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
डॉक्टर कहते हैं, वैसे तो अपेंडिसाइटिस किसी को भी हो सकता है, लेकिन किशोरों-वयस्कों में इसका खतरा अधिक देखा जाता है। समय रहते इसके लक्षणों की पहचान कर इलाज कराना बहुत आवश्यक है, वरना रोग के गंभीर रूप लेने का जोखिम हो सकता है।
आइए इस बीमारी के बारे में समझते हैं।