एड्स के मरीजों का हो रहा है सही उपचार
- फोटो : istock
"95-95-95" का लक्ष्य
जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि एड्स को समाप्त करना जरूरी कदम है। जो देश और नेता पहले से ही इस दिशा में काम कर रहे हैं, उन्हें इसके असाधारण परिणाम भी प्राप्त हुए हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक बोत्सवाना, इस्वातिनी, रवांडा, संयुक्त गणराज्य तंजानिया और जिम्बाब्वे जैसे देशों ने पहले ही अपना "95-95-95" का लक्ष्य हासिल कर लिया है। इसका मतलब है कि एचआईवी से पीड़ित 95% लोग अपनी एचआईवी स्थिति जानते हैं, 95% जो जानते हैं कि वे एचआईवी के साथ जी रहे हैं, वे जीवनरक्षक एंटीरेट्रोवाइरल उपचार ले रहे हैं, और उपचाराधीन 95% लोगों में संक्रमण की स्थिति में सुधार हुआ है।