फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटीबायोटिक्स का करते हैं ज्यादा उपयोग तो सावधान हो जाएं, ये बीमारी हो सकती है

Fri, 13 Sep 2019 07:56 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रोजाना की व्यस्त जिंदगी में अक्सर हम लोग सिरदर्द, पेट दर्द या बुखार होने पर हम तुरंत एंटीबायॉटिक्स दवाएं ले लेते हैं। इसका इस्तेमाल हम कुछ  ज्यादा ही करते हैं। अगर आप भी छोटी-छोटी बातों पर बिना डॉक्टर के सलाह के एंटीबायॉटिक्स ले रहे हैं तो लेना बंद कर दीजिए। आपको अंदाजा नही होगा कि यह साधारण- सी दिखने वाली गोली कितनी हानिकारक हो सकती है। दरअसल, हाल ही में हुए एक अध्यन में खुलासा हुआ है कि एंटीबायॉटिक्स आपके दिल को बीमार कर सकती है। आइए जानते हैं इस अध्यन के बारे में विस्तार से...
विज्ञापन

2 of 4
अध्यन के लिए रिसर्च टीम ने अमेरिका के फूड ऐंड ड्रग ऐडमिनिस्ट्रेशन की ऐडवर्स रिपोर्टिंग सिस्टम के डेटा की जांच की। इसमें करीब 90 लाख मरीजों के रैंडम सैंपल की जांच की। अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि सिप्रॉफ्लॉक्सिन या सिप्रो नाम की एंटीबायॉटिक्स के सेवन से मिट्रल रेगर्गिटेशन नाम की एक दिल की बीमारी होने का खतरा 2.4 गुना बढ़ जाता है। यह एक ऐसी बीमारी है जिसमें खून, शरीर में जाने की बजाए हार्ट में वापस चला जाता है।
विज्ञापन

3 of 4
Medicine
अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियॉलजी नाम के जर्नल में प्रकाशित इस अध्यन के मुख्य लेखक मेहयर ऐटमिनन का कहना है कि ज्यादातर बीमारियों मेें इस एंटीबायॉटिक्स की जरुरत ही नहीं होती है। बेवजह इसका इस्तेमाल करने से शरीर में एंटीबायॉटिक्स प्रतिरोध पैदा हो जाता है। यही नहीं इसके इस्तेमाल से दिल की गंभीर बीमारी भी हो सकती है।
विज्ञापन

4 of 4
medicine - फोटो : getty images
सिप्रॉफ्लॉक्सिन एंटीबायॉटिक्स की तुलना अन्य ऐंटीबायॉटिक से भी की गई। नतीजों में सामने आया कि हार्ट मेें खून  बैकफ्लो का रिस्क इसी ऐंटीबायॉटिक से ज्यादा है। स्टडी में इस बात पर जोर दिया गया है कि एंटीबायॉटिक्स प्रिस्क्राइब करते समय डॉक्टरों को भी सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें