हम इस भ्रांति में जीते हैं कि बच्चों के दांतों की सफाई जरूरी नहीं है। यह एकदम गलत धारणा है। सच्चाई तो यह है कि एक बच्चे के दांत छह महीने के बाद निकलना शुरू हो जाते हैं। इसी वक्त से उनके दांतों की देखभाल की जरूरत पड़ती है। ये दूध के दांत कहलाते हैं, ये दांत तीन साल तक निकलते हैं। हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि स्वस्थ दांतों के लिए स्वस्थ मसूड़े जरूरी हैं।इसके लिए जरूरी है कि हम जब बच्चे के एक-दो दांत निकलने लगें तो उनके दांतों की सफाई शुरू कर दें। डेंटल सर्जन डॉ. निमिषा बुधवार बता रही हैं कि कैसे करें बच्चों के दांतों की देखभाल।