तंबाकू के नुकसान
तंबाकू Nicotiana tabacum नाम के पौधे की पत्तियों से तैयार किया जाता है, जिसमें निकोटिन केमिकल पाया जाता है। निकोटीन में कैंसर उत्पन्न करने वाले तत्व होते हैं। तंबाकू का लगातार सेवन करने से दिल की बीमारी, पेट का अल्सर, उच्च रक्तचाप, एसिडिटी और अनिद्रा जैसी समस्या शुरू हो जाती है। धुम्रपान व गुटखा का सेवन करने से मुंह, गले व फेफड़ों का कैंसर होता है।