फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपमें भी तो नहीं है खून की कमी? जानिए लक्षण और इलाज

Sun, 16 Feb 2020 05:57 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
anemia
शरीर में खून की कमी होने से कई तरह की बीमारियां घेर लेती हैं। महिलाओं में सबसे ज्यादा खून की कमी की समस्या देखी जाती है। खून की इस कमी को एनीमिया के नाम से जाना जाता है। इसमें शरीर में आयरन की कमी हो जाती है और खून बनना कम हो जाता है। आइए जानते हैं एनीमिया के लक्षण और सही इलाज...

 
विज्ञापन

2 of 4
anemia - फोटो : anemia
दरअसल, एनीमिया की वजह हमारी अनियमित जीवनशैली और खानपान है। जब हमारे शरीर में खून की कमी होने लगती है तो हम एनीमिया के शिकार हो जाते हैं। एनीमिया के लक्षणों को पहचानना ज्यादा मुश्किल नहीं है, क्योंकि आसानी से पता चल जाता है कि इंसान एनीमिया का शिकार है। एनीमिया होने पर आपके शरीर में हर वक्त थकान बनी रहती है।
विज्ञापन

3 of 4
anemia nails
आपको उठने और बैठने में चक्कर आना और बेहोशी छा जाना भी एनीमिया का ही लक्षण है। एनीमिया होने पर आपकी आंखों और त्वचा में पीलापन आ जाता है और सांस लेने में भी तकलीफ होने लगती है। शरीर में कमजोरी आने के साथ ही अक्सर  थोड़ा सा चल लेने में सांस फूलने लगती है।
 
 
विज्ञापन

4 of 4
Anemia
एनीमिया से बचाव का सबसे अच्छा तरीका आहार में बदलाव करना है। आप अपने आहार में हरी सब्जियों को शामिल करें। चकुंदर, गाजर, ट्माटर और पत्तेदार सब्जियां ज्यादा से ज्यादा खाएं। शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ाने के लिए लोहे की कढ़ाई में खाना खाएं।कैल्शियम की बहुत ज्यादा मात्रा न लें।

नोट: एनीमिया के लक्षण दिखने पर फौरन डॉक्टर से सलाह लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें