फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में कम हुए खून की कमी वाले लोग, बीमारी से लड़ने में कारगर हैं ये चीजें

Tue, 16 Jul 2019 11:39 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी से कई ऐसी बीमारियां पैदा होती हैं, जिससे शक्ति क्षीण हो जाती है। काम में मन नहीं लगता, हमेशा थकान महसूस होती है और कमजोरी बनी रहती है, ऐसे में आपकी निजी जिंदगी पर भी काफी असर पड़ता है। पुरुषों में हीमोग्लोबिन का स्तर 13.5 और महिलाओं के मामले में 12 से कम होने पर शरीर में रक्त कमी की स्थिति मानी जाती है। जबकि हीमोग्लोबिन का स्तर 07 से कम हो तो गंभीर एनीमिया का मामला बनता है। स्वास्थ्य चिंता से जुड़ा यह मामला भारत के लिए चुनौतीपूर्ण है क्योंकि गंभीर रूप से एनीमिया के शिकार दुनिया के एक-चौथाई और दक्षिण एशिया के 75 प्रतिशत लोग भारत में रहते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
हेल्थ मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम ऑफ इंडिया के अध्ययन से पता चला है कि पिछले करीब एक दशक में भारत में एनीमिया के गंभीर मामलों में 7.8 प्रतिशत की गिरावट हुई है। वर्ष 2008-09 में गंभीर एनीमिया के 11.3 प्रतिशत मामलों की तुलना में वर्ष 2017-18 में इसके 3.29 प्रतिशत मामले सामने आए हैं। केरल, नागालैंड, हिमाचल प्रदेश और गोवा में गंभीर एनीमिया के सिर्फ दो प्रतिशत मामले देखे गए हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
बिहार में पिछले दस वर्षों के अंतराल में गंभीर एनीमिया के मामले 10.6 प्रतिशत से कम होकर 3.1 प्रतिशत पर पहुंच गए। इसी तरह, हरियाणा में भी यह आंकड़ा 12.3 प्रतिशत से गिरकर 4.9 प्रतिशत के स्तर पर पहुंच गया।रिपोर्ट के अनुसार सुधार देखने को मिला है लेकिन इसे बरकरार रखने के लिए अपनी दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव को जारी रखने की जरूरत है। 

4 of 5
अनीमिया से बचना है तो क्या खाएं 
-पालक में कैल्शियम, विटमिन ए, विटमिन बी9, विटमिन ई, विटमिन सी, आयरन, फाइबर, बीटा कैरोटीन होता है जो शरीर को स्वस्थ रखता है। 
-सोयाबीन आयरन और प्रोटीन से युक्त होता है और लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण करने में मदद करता है। 
-लाल रंग का चुकंदर आयरन युक्त होता है। यह आपके लाल रक्त कोशिकाओं को ठीक करने के साथ ही और दोबारा सक्रिय बनाता है। 
-टमाटर में विटमिन सी और लाइकोपीन होता है जो आयरन का अवशोषण करने में मदद करता है। 
-अंडे में प्रोटीन और ऐंटिऑक्सिडेंट्स होते हैं जो शरीर के विटमिन की कमी को पूरा करने में मदद करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
-अनार विटमिन सी और आयरन युक्त होता है। यह शरीर के रक्त प्रवाह और अनीमिया में लक्षणों जैसे थकान, चक्कर आने, और सुनने के परेशानी में भी सुधार लाता है। 
-आप चाहें तो साबुत अनाज की रोटी खा सकते हैं जो आयरन युक्त होती है। यह आयरन की कमी को पूरा करने के लिए प्रभावी होता है। 
-सीफूड जैसे मछली आयरन से भरपूर होती है और अनीमिया से लड़ने में मददगार साबित होती है। 
-कॉपर और मैग्नीशियम से भरपुर शहद शरीर में हीमॉग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। शहद को नींबू पानी के साथ पीना अनीमिया से पीड़ित लोगों के लिए फायदेमंद होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें