कद्दू की सब्जी तो आपने बहुत खाई होंगी और आपको बहुत पसंद भी होगी, मगर क्या आप जानते हैं कि यह आपकी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व पेट संबंधित परेशानियों को दूर करने से लेकर हार्ट के स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं कद्दू से होने वाले फायदों के बारे में।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
- फोटो : file photo
पेट को दरूस्त रखने में करें मदद
कद्दू हमारे पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह हमारी पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में मदद करता है। इसमें भरपूर मात्रा में डाइटरी फाइबर होता है जिसके सेवन से पेट संबंधित सभी परेशानियां आपके आस-पास भटकती भी नहीं है। इसके अलावा यह आपको एसिडिटी और पेट की जलन से भी राहत दिलाता है।
विज्ञापन
3 of 8
- फोटो : file photo
डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद
विटामिन सी से भरपूर कद्दू हमारे शरीर में इंसुलिन की मात्रा कंट्रोल रखता है और बढ़ी हुई शुगर की मात्रा भी कम करने में मदद करता है। डायबिटीज रोगियों को हफ्ते में कम से कम 2 बार कद्दू का सेवन जरूर करना चाहिए।
4 of 8
- फोटो : file photo
कैंसर से बचाव
कद्दू में एेसे एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं, जो शरीर में कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकते हैं। इसलिए अपनी डाइट में कद्दू की सब्जी, सूप या स्नैक्स को शामिल करें। इसके सेवन से आप कैंसर कैसी गंभीर बीमारी के खतरे से बचे रहते हैं।
विज्ञापन
5 of 8
- फोटो : file photo
तनाव को करें दूर
इसका सेवन करने से तनाव, अनिद्रा, गुस्सा और डिप्रेशन जैसी समस्याएं दूर रहती हैं। इसके अलावा पका कद्दू खाने से स्मरण-शक्ति भी बढ़ती है।
विज्ञापन
6 of 8
heart attack
दिल को रखे स्वस्थ
कद्दू का सेवन करने से हमारे शरीर का कोलेस्ट्रॉल लेवल मेंटेन रहता है, जिससे दिल स्वस्थ रहता है। अगर आपको किसी तरह की दिल संबंधित कोई परेशानी है तो इसका सेवन आपके लिए फायदेमंद है।
विज्ञापन
7 of 8
- फोटो : file photo
वजन घटाने में मददगार
इसमें कैलोरी कम और फाइबर की मात्रा अधिक होती है इसलिए इसे खाने से बार-बार भूख नहीं लगती। इससे पेट भरा रहता है और आप ओवरइटिंग नहीं करते, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
आंखों की रोशनी होती है तेज
कद्दू में मौजूद विटामिन ए हमारी आंखों के लिए फायदेमंद होता है। इसके लिए रोजाना एक कप कद्दू का सेवन करें, कुछ दिनों में आपकी आंखों की रोशनी तेज हो जाएगी।