फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी-खांसी से लेकर त्वचा की परेशानियों में कमाल का असर करता है शहद, ऐसे करें इसका सेवन

Fri, 18 Sep 2020 04:20 PM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
शहद के फायदे (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
शहद का कई चीजों में मिठास घोलने के लिए तो इस्तेमाल किया ही जाता है, इसके कई और भी फायदे हैं। इसे अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल करके आप कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से निजात पा सकते हैं। दरअसल, शहद में एंटीऑक्सीडेंट और जीवाणुरोधक गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिहाज से फायदेमंद होते हैं। शहद एक प्राकृतिक स्वीटनर है, चीनी की जगह इसका उपयोग फायदेमंद होता है। शहद में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण भी पाए जाते हैं, जो घाव आदि को भरने में भी मदद करते हैं। तो चलिए जानते हैं शहद के उपयोग और फायदों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सर्दी की वजह से गले में खराश या खांसी होने पर एक चम्मच शहद में अदरक का थोड़ा सा रस मिलाकर लेना चाहिए। रात के समय खांसी की समस्या ज्यादा बढ़ जाती है, इसलिए सोने से पहले अदरक और शहद लें। इससे रात को ज्यादा खांसी नहीं आएगी और आप आराम से सो पाएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
दालचीनी और शहद के फायदे - फोटो : iStock
जिन लोगों को रात में नींद नहीं आती है, उनके लिए शहद फायदेमंद होता है। रात को सोने से पहले दूध में चीनी की जगह शहद मिलाकर सेवन करें। इसकी जगह आप दूध में थोड़ा सा दालचीनी का पाउडर और शहद मिलाकर पी सकते हैं। इससे आपको अच्छी नींद आएगी और सुबह तरोताजा महसूस करेंगे।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
त्वचा के लिए शहद का उपयोग पहले से किया जाता रहा है। यह आपकी त्वचा को प्राकृतिक रुप से नमी प्रदान करता है। आप शहद का फेस मास्क बनाकर इस्तेमाल कर सकती हैं। हफ्ते में दो बार चेहरे पर शहद लगाने से त्वचा चमकने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सर्दियों में होंठ फटने की शिकायत रहती है। इसके लिए आप शुद्ध शहद को लेकर उसे अपने होंठों पर लगाएं। कुछ समय रखने के बाद इसे साफ कर दें। इससे आपके होंठ मुलायम होते हैं। आप चाहें तो इसका स्क्रब बनाकर भी लगा सकती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें