अल्जाइमर रोग के कारण क्या दिक्कतें होती हैं?
- फोटो : Freepik.com
अल्जाइमर रोग की क्या पहचान है?
अल्जाइमर रोग की शुरुआत धीरे-धीरे होती है और समय के साथ इसके लक्षण गंभीर हो सकते हैं। प्रारंभिक स्थिति में इसके कारण छोटी-छोटी बातें भूल जाने, नाम और स्थान याद न रहने, निर्णय लेने में कठिनाई होने, बातचीत में दिक्कत होने, चिड़चिड़ापन और अवसाद की समस्या हो सकती है।
शोध के अनुसार, अल्जाइमर होने के कई कारण हो सकते हैं। बीटा-अमाइलॉइड प्लाक नामक प्रोटीन के असामान्य जमाव से न्यूरॉन्स क्षतिग्रस्त होते हैं इसके कारण आपको मस्तिष्क से संबंधित समस्याएं होने लग जाती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अल्जाइमर किसी को भी हो सकता है इसलिए कम उम्र से ही बचाव के लिए प्रयास करने चाहिए।