अमर उजाला
Tue, 18 February 2025
हीमोग्लोबिन हमारे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए जरूरी प्रोटीन है। इसकी कमी के कई दुष्प्रभाव हो सकते हैं।
शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए आयरन, फोलिक एसिड, विटामिन-सी से भरपूर आहार लेना जरूरी है।
चुकंदर आयरन, फोलेट और विटामिन-सी का अच्छा स्रोत है, जो हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है।
आप अनार भी खा सकते हैं। इसमें आयरन और विटामिन सी होता है, जो ब्लड सेल्स बनाने में मदद करता है।
आहार में पालक और हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल करें। इसमें आयरन और फोलिक एसिड की अच्छी मात्रा होती है।
हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए खजूर खाना अच्छा है। इसमें आयरन, विटामिन बी12 होता है, जो लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने में मदद करता है।
अंजीर आयरन और कैल्शियम से भरपूर होते हैं, जो शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल को बढ़ाने में सहायक हैं।
एनर्जी, प्रोटीन और फाइबर का खजाना है साबूदाना