एलर्जी के लक्षण
- फोटो : Pixabay
4- मौसम बदलने पर कई लोगों को शरीर पर पित्तियाँ उछलने की शिकायत करते सुना होगा। पित्तियाँ उछलना मतलब त्वचा पर लाल, खुजली वाले उभार पनपना। ये उभार थोड़े फैले से हो सकते हैं और कुछ घंटों में ठीक भी हो सकते हैं ।मौसम के अलावा किसी खास दवा, कैमिकल, फूड आदि की एलर्जी से भी ये हो सकते हैं। इसके अलावा छाती, पीठ, बाँहों आदि पर होने वाले रैशेज या छाले भी एलर्जी का संकेत हो सकते हैं। इस तरह की एलर्जी पालतू पशुओं की वजह से भी ट्रिगर हो सकती है।