फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन में कितने कप चाय है फायदेमंद, यहां जानिए

Thu, 15 Mar 2018 10:39 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 15
भारत में ज्यादातर लोग चाय के आदी हैं। कुछ लोग दिन में छह-सात कप चाय तो यूं ही पी जाते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि एक दिन में हमें कितने कप चाय पीनी चाहिए।
विज्ञापन

एक दिन में कितने कप चाय पीने से फायदे में रहेंगे आप, जानिए यहां

2 of 15
कुछ शोध कहते हैं कि एक दिन में हमें चार कप चाय पीनी चाहिए। अगर हम इससे ज्यादा पीते हैं तो ये हमें नुकसान पहुंचा सकती है। जहां एक तरफ चाय पीने के फायदे हैं तो वहीं कुछ नुकसान भी हैं। आज हम आपको इन्हीं फायदे और नुकसानों के बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन

एक दिन में कितने कप चाय पीने से फायदे में रहेंगे आप, जानिए यहां

3 of 15
पहले बात करते हैं फायदों की-
चाय, ह्रदय रोग की संभावनाओं को कम करती है। ये धमनियों में रक्त का थक्का नहीं बनने देती। इसमें फ्लैवनॉयड नाम का एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो ह्रदय रोगों से हमें बचाता है।
 
एक दिन में कितने कप चाय पीने से फायदे में रहेंगे आप, जानिए यहां

4 of 15
चाय हमारे शरीर में पानी की कमी को पूरा करती है। अगर हम दिन में चार कप से ज्यादा चाय पीते हैं तो हमें बार-बार टॉयलेट आता है। इसके अलावा कॉफी पीने से भी यही दिक्कत रहती है। इस वजह से शरीर में पानी की पूर्ति नहीं हो पाती।
विज्ञापन

एक दिन में कितने कप चाय पीने से फायदे में रहेंगे आप, जानिए यहां

5 of 15
कॉफी की तुलना में चाय में कैफीन कम मात्रा में होता है। चाय के हर एक कप में करीब 30 से 40 मिलिग्राम कैफीन होता है। 
विज्ञापन

एक दिन में कितने कप चाय पीने से फायदे में रहेंगे आप, जानिए यहां

6 of 15
अगर आप बिना चीनी की चाय पीते हैं तो इससे आपके दांत मजबूत बनते हैं। 
विज्ञापन

एक दिन में कितने कप चाय पीने से फायदे में रहेंगे आप, जानिए यहां

7 of 15
चाय से शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को संक्रमण से लड़ने में मदद मिलती है। अगर आपको सर्दी हो गई है तो चाय आपको इससे राहत दिलाती है। 

एक दिन में कितने कप चाय पीने से फायदे में रहेंगे आप, जानिए यहां

8 of 15
चाय में पॉलीफिनॉल और एंटीऑक्सीडेंट मिला होता है जो कैंसर से लड़ने में सहायता करता है। लेकिन ज्यादा गर्म चाय पीने से बचे।

एक दिन में कितने कप चाय पीने से फायदे में रहेंगे आप, जानिए यहां

9 of 15
चाय के साथ बिस्कुट खाने से चाय ठीक तरह से पच जाती है।

एक दिन में कितने कप चाय पीने से फायदे में रहेंगे आप, जानिए यहां

10 of 15
चाय पीने के नुकसान-
चाय में एसिड पाया जाता है जो हमारे पेट और सीने में जलन करता है।

एक दिन में कितने कप चाय पीने से फायदे में रहेंगे आप, जानिए यहां

11 of 15
ज्यादा चाय हमारे पाचन तंत्र को बिगाड़ देती है। इसे पीने से भूख भी कम लगती है।

एक दिन में कितने कप चाय पीने से फायदे में रहेंगे आप, जानिए यहां

12 of 15
health
अगर आप स्ट्रॉन्ग टी पीने के आदी हैं तो जल्द ही इस आदत को बदलिए क्योंकि इसमें टैनिन की मात्रा बढ़ जाती है जो शरीर में मौजूद आयरन के साथ रिएक्ट कर जाती है। इसलिए दोपहर में खाना खाने के बाद चाय ना पीएं।

एक दिन में कितने कप चाय पीने से फायदे में रहेंगे आप, जानिए यहां

13 of 15
जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर रहता है, उन्हें चाय का सेवन बंद करना चाहिए। चाय उनके लिए ज्यादा फायदेमंद होती है जिन्हें लो ब्लड प्रेशर की दिक्कत रहती है। 

एक दिन में कितने कप चाय पीने से फायदे में रहेंगे आप, जानिए यहां

14 of 15
जिस तरह से लोगों को शराब आदि की लत होती है उसी तरह से चाय की भी लत लग जाती है। इसे छोड़ना भी बहुत मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

एक दिन में कितने कप चाय पीने से फायदे में रहेंगे आप, जानिए यहां

15 of 15
इन सब समस्याओं को दूर करने के लिए आप चाय में चीनी की जगह गुड़ का प्रयोग कर सकते हैं। साथ ही दूध वाली चाय पीने से बेहतर है कि आप ग्रीन टी का सेवन करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें