फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकएंड पर शौक पड़ सकता है भारी, शरीर में जा रही ये चीज कर रही है दांतों को खराब

Sat, 09 Feb 2019 12:30 AM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
alcohal - फोटो : social media
वैसे तो शराब का सेवन सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। ऐसे में आवश्यकता से ज्यादा इसका सेवन करना आपके स्वास्थ को समय से पहले बिगाड़ देगा। शराब केवल लिवर और दिमाग पर ही असर नहीं डालती बल्कि बहुत सारी बीमारियां भी देती हैं। लेकिन क्या आपको पता है शराब के अत्यधिक मात्रा में सेवन करने से आपके दांतों में दिक्कत आ जाती है। आइए जानते हैं स्ट्रेस फ्री होने और शौक के नाम पर आपके शरीर में जा रही शराब कैसे आपके दांतों को खराब कर रही है।
विज्ञापन

2 of 5
alcohal - फोटो : social media
दांत खराब
जो लोग ज्यादा ऐल्कॉहॉल का सेवन करते हैं उनके दांतों पर प्लेक की एक मोटी परत जम जाती है जो आपकी दांतों को खराब करने लगता है और पीरिओडॉन्टिकल डिजीज होने का खतरा बढ़ने लगता है। आमतौर पर लोग शराब का इस्तेमाल सोडा और जूस के साथ करते हैं जिसमें शुगर की मात्रा ज्यादा होती है जिसे आपका दांत समय से पहले खराब हो जाते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
alcohal - फोटो : social media
ज्यादा मात्रा में ऐल्कॉहॉल का सेवन करने वाले लोगों को मुंह सूखने की बीमारी होती है। दरअसल, ज्यादा शराब पीने से बॉडी डिहाइड्रेट होने लगती है,  जिसे सलाइवा कम बनता है और मुंह में सलाइवा का होना बहुत जरूरी है क्योंकि यह हमारे मुंह से खतरनाक बैक्टेरिया को खत्म कर देता है। 

4 of 5
alcohal - फोटो : social media
दांतों परल धब्बे
ऐल्कॉहॉल के अंदर मौजूद एसिड की वजह से आपके दांत पर धब्बे पड़ जाते हैं। हार्ड ड्रिंक ही नहीं बियर ड्रिंक के इस्तेमाल से भी आपकी दांतों को खराब होने के चांस होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो - फोटो : डेमो
कई लोग एल्कॉहॉल पीने के बाद रात को बिना ब्रश किए सो जाते हैं, जिस वजह से आपकी दांतों पर मौजूद शुगर दांतों को नुकसान पहुंचा देते हैं, इसलिए शराब पीने के बाद आपको पानी जरूर पीना चाहिए। यही नहीं साथ में ब्रश करना भी बहुत जरूरी होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें