फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय देवगन ने खोला अपनी फुर्ती का राज, बचपन से खाते रहे ये खास देसी चीज

Thu, 09 May 2019 11:35 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ajay Devgan - फोटो : social media
आमिर खान, सलमान खान और शाहरुख खान भले गिनती की फिल्में करते रहे हों, लेकिन उनके साथ के अजय देवगन और अक्षय कुमार की फिल्मों की रफ्तार कभी कम नहीं हुई। अब खुद अजय देवगन ने इसका राज भी खोला है। 
विज्ञापन

2 of 5
अजय देवगन - फोटो : SELF
छोटे परदे के मशहूर कॉमेडी शो में अपनी साथी कलाकार तब्बू और राकुल प्रीत के साथ पहुंचे अजय देवगन कहते हैं, ’90 के दशक में मैं और अक्षय कुमार साल में 10-10 फिल्में करते थे।
विज्ञापन

3 of 5
Ajay Devgan
इसकी वजह है हमारा पंजाबी होना। हमारी बैट्री हमेशा चार्ज रहती है। हम तब खूब देसी खाना खाते थे और शुद्ध देशी घी भी इसमें खूब डालते थे। देसी घी का साथ हमारा बचपन का है क्योंकि इससे चुस्त दुरुस्त रहने में मदद मिलती है और शरीर भी हरदम तरोताजा रहता है।

4 of 5
Ajay Devgan
अजय देवगन ने ये राज भी खोला कि एक सेट से दूसरे सेट पर जाकर शूटिंग जारी रखने में वक्त न बरबाद हो इसके लिए वह एक ही जींस सारी फिल्मों में पहना करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ajay Devgan and Kajol
बस सेट पर पहुंचते ही सीन के हिसाब से शर्ट या टी शर्ट बदली और काम शुरू। इसी कार्यक्रम में तब्बू ने अजय देवगन के बारे में तमाम ऐसी बातें बताईं जो दर्शकों के सामने कभी नहीं आईं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें