फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या बच्चों को चम्मच से इस तरह खिला रहे हैं घर में खाना? हो सकती है ये गंभीर बीमारी

Thu, 09 May 2019 09:38 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : social media
नवजात शिशु का ख्याल रखना बहुत मुश्किल होता है। शिशु का ख्याल रखने के लिए बच्चे की मां को ढेर सारे वक्त, धैर्य और दृढ़ निश्चय की आवश्यकता होती है। कई बार मां का अधिक प्यार बच्चे की सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है और इस बात का अहसास मां को नहीं हो पाएगा। इन्हीं में से एक आदत है बच्चों को खाना फूंक-फूंक कर खिलाना। आइए जानते हैं मां की ये आदत बच्चे को कैसे बीमार कर सकती है। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : social media
बैक्टीरिया फैलने का खतरा
दांतों को नुकसान पहुंचाने वाले बैक्टीरिया एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में भी जा सकते हैं। ऐसे में अगर आपके दांतों में कैविटी है और आप बच्चे के खाने को फूंकते हैं तो इस बात का चांस ज्यादा बढ़ जाता है कि आपके मुंह में मौजूद बैक्टीरिया बच्चे के खाने में पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : social media
दांत निकलने से पहले कैविटी का खतरा
मुंह के बैक्टीरिया बच्चे के मुंह में दाखिल हो जाते हैं और प्लाक बनाने लगता है, जिससे बच्चे के दांत निकलने से पहले ही उसमें कैविटी धीरे-धीरे बढ़ने लगती है और केवल 5 से 6 महीने के अंदर बच्चे के दांत सड़ने शुरू हो जाते हैं। 

4 of 5
ऐसे रखें उनका ध्यान
मुंह के बैक्टीरिया बच्चे को फूंक कर खाना खिलाने, एक ही चम्मच से बच्चे को खाना खिलाने या फिर बच्चों को मुंह या होंठ पर किसी द्वारा किस करने से पैरंट्स के सलाइवा के जरिए बच्चों के मुंह तक बैक्टीरिया पहुंच जाता है। इसलिए बच्चों के खाने को मुंह से फूंक न मारें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : pixel
अपने जूठे चम्मच से बच्चे को न खिलाएं या झूठा पानी उन्हें न पिलाएं। इसके अलावा अपने मुंह की डेंटल हाइजीन बनाए रखें। थोड़ी-थोड़ी देर में बच्चे के मुंह को साफ कपड़े से पोंछते रहें ताकि बैक्टीरिया को पनपने का मौका ना मिले। इसके अलावा हर बार खाना खाने या दूध पीने के बाद बच्चे की जीभ, दांत और गाल को अच्छी तरह से साफ करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें