प्रदूषण के कारण हृदय रोगों का खतरा
- फोटो : Freepik.com
क्या कहते हैं डॉक्टर?
डॉ. दिमित्री ने हृदय स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले कारकों का जिक्र करते हुए बताया कि हृदय को क्षति पहुंचाने वाली कई स्थितियां हैं जिन्हें अक्सर हम सभी अनदेखा कर देते हैं पर ये गंभीर हो सकती हैं।
इनमें वायु प्रदूषण, तनाव और कोर्टिसोल का स्तर, लगातार नींद की कमी, मसूड़ों की बीमारी, आंतों की खराब सेहत और आहार में गड़बड़ी शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि हृदय स्वास्थ्य सिर्फ व्यायाम और स्वस्थ आहार से ही ठीक नहीं रखा जा सकता है, हमें उन सभी कारकों पर ध्यान देना होगा जिससे खतरा बढ़ सकता है।