फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: क्या आप भी दांत दर्द से परेशान हैं? इन तीन घरेलू नुस्खों से तुरंत मिलेगा आराम

Mon, 01 Sep 2025 04:37 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दांतों में दर्द होना एक बेहद आम समस्या है, जिससे अधिकतर लोग कभी न कभी जरूर दो-चार होते हैं। कई बार दांतों का दर्द इतना अधिक होता है कि इंसान परेशान हो जाता है। आइए इस लेख में दांतों के दर्द से बचने के कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
दांत - फोटो : Adobe Stock
Toothache Home Remedies: कुछ लोग अक्सर दांत के दर्द से परेशान रहते हैं। कई बार ये दांत का दर्द इतना अधिक होता है कि इसका दर्द असहनीय हो जाता है। यह दर्द इतना तीखा और असहनीय हो सकता है कि खाना-पीना तो दूर, सामान्य काम करना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में हर कोई यही सोचता है कि तुरंत डॉक्टर के पास कैसे जाया जाए। लेकिन, अगर किसी कारणवश तुरंत डॉक्टर से मिलना संभव न हो, तो कुछ घरेलू नुस्खे काम आ सकते हैं।

ये नुस्खे दांतों में होने वाले दर्द, सूजन, और संक्रमण से तुरंत राहत दिला सकते हैं। दांत दर्द के मुख्य कारणों में कैविटी, मसूड़ों का संक्रमण, और सूजन शामिल हैं, और ये नुस्खे इन समस्याओं से लड़ने में मदद करते हैं। आइए इस लेख में ऐसे ही तीन असरदार उपायों के बारे में जानते हैं, साथ ही ये भी जानेंगे कि दांत का ख्याल कैसे रखना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
दांत - फोटो : Adobe Stock
लहसुन का पेस्ट
लहसुन में एलिसिन नामक एक प्राकृतिक यौगिक होता है, जिसमें शक्तिशाली एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। यह दांत दर्द पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता है। इसके लिए लहसुन की एक कली को पीसकर उसका पेस्ट बना लें और इसे सीधे दर्द वाले दांत पर लगाएं। इसे कुछ मिनट तक लगा रहने दें, आपको जल्द ही दर्द से राहत महसूस होगी।

ये भी पढ़ें-  Alert: तीन दशकों में दोगुना बढ़ गई देश की सबसे बड़ी 'स्वास्थ्य आपदा', ये राज्य सबसे ज्यादा प्रभावित; पीएम भी जता चुके हैं चिंता
 
विज्ञापन

3 of 5
दांत - फोटो : Adobe Stock
नमक पानी से कुल्ला
दांत दर्द के लिए नमक का पानी एक सबसे पुराना और प्रभावी उपाय है। गर्म पानी में नमक मिलाकर कुल्ला करने से मुंह में मौजूद बैक्टीरिया मर जाते हैं और मसूड़ों की सूजन कम होती है। यह दर्द से तुरंत आराम देता है और मुंह को संक्रमण से बचाता है।

ये भी पढ़ें- Health Tips: क्या खाना खाने के बाद आती है जबरदस्त नींद? हो सकता है इस बीमारी का शुरुआती संकेत
 

4 of 5
दांत - फोटो : Adobe Stock
लौंग का तेल
लौंग का तेल दांत दर्द के लिए एक जादुई इलाज माना जाता है। इसमें यूजेनॉल नामक एक तत्व होता है, जो एक प्राकृतिक एनेस्थेटिक (बेहोशी लाने वाला) है। आप छोटे से रुई के टुकड़े पर लौंग के तेल की कुछ बूंदें डालें और इसे दर्द वाले दांत पर धीरे से लगाएं। अगर तेल उपलब्ध न हो, तो आप लौंग को सीधे दांत के नीचे दबाकर भी रख सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दांत - फोटो : Adobe Stock
इन बातों का रखें विशेष ध्यान
दांतों को स्वस्थ रखने के लिए कुछ सावधानियां बरतनी बहुत जरूरी हैं। दिन में कम से कम दो बार ब्रश करें, सुबह और रात को सोने से पहले। मीठी और चिपचिपी चीजों का सेवन कम करें, साथ ही भोजन के बाद सादे पानी से अच्छे से कुल्ला करें। हर छह महीने में अपने दांतों की जांच किसी दंत चिकित्सक से जरूर कराएं। दांतों के बीच फंसे खाने को निकालने के लिए डेंटल फ्लॉस का इस्तेमाल करें। अगर दांत का दर्द इन उपायों से ठीक न हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें