फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भावस्था के बाद भी नहीं हो रहे पीरियड्स नियमित तो ये कारण भी हो सकते हैं जिम्मेदार

Sun, 28 Jun 2020 09:15 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
बच्चे के जन्म के एक महीने से लेकर छह महीने तक मां के पीरियड्स नियमित होना शुरू हो जाते हैं। इनके नियमित होने का समय हर मां में अलग-अलग होता है। लेकिन यहां पर एक बात का ध्यान रखने की जरूरत है कि पीरियड के शुरू होने और साइकल के नियमित होने में फर्क है। कई बार महिलाओं को पीरियड्स गर्भावस्था के बाद शुरू तो हो जाते हैं लेकिन वो नियमित नहीं होते हैं। जिसकी वजह से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। क्योंकि किसी भी महिला के स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि उसका पीरियड साइकल नियमित हो। तो चलिए जानें कि क्यों डिलीवरी के बाद भी पीरियड्स में गड़बड़ी हो जाती है।


 
विज्ञापन

2 of 6
ब्रेस्टफीडिंग
अगर डिलीवरी के बाद भी पीरियड्स सामान्य नहीं हो रहे तो अपनी डॉक्टर से जरूर मिल लें। क्योंकि सामान्यत बच्चे के जन्म के बाद पीरियड्स शुरू हो जाते हैं। लेकिन अगर इनके नियमित होने या खुलकर न होने की शिकायत हो तो तुरंत ही डॉक्टर से सलाह जरूर करें।

 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : Pixabay
कई बार बच्चे के जन्म के बाद रेगुलर पीरियड्स न होने की समस्या ब्रेस्ट फीडिंग से जुड़ी होती है। क्योंकि ब्रेस्ट फीडिंग और पीरियड्स का सीधा कनेक्शन हार्मोंस से जुड़ा होता है।

 

4 of 6
feeding
बच्चा जिस मात्रा में फीडिंग कर रहा होता है, इसका असर पीरियड्स पर पड़ता है। उदाहरण के लिए बच्चे के जन्म के कुछ दिनों बाद पीरियड्स शुरू होकर फिर अचानक से ब्लड का फ्लो कम हो जाता है या अधिक होता है तो आपको ध्यान देना होगा कि कहीं बच्चे के फीडिंग के टाइम या समय अंतराल में परिवर्तन हुआ है क्या।

 
विज्ञापन

5 of 6
क्योंकि बच्चा जैसे-जैसे बड़ा होता है उसकी फीडिंग की मात्रा बढ़ती जाती है। ऐसे में महिलाओं के हार्मोंस पर असर पड़ता है। जिसकी वजह से कुछ महिलाओं में पीरियड्स की अनियमितता दिखने लगती है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अक्सर बच्चे के जन्म के बाद पीरियड्स नॉर्मल हो जाते हैं। लेकिन कुछ महीनों बाद पीरीयड्स अनियमित हो जाते हैं और प्रेग्नेंसी टेस्ट भी निगेटिव आता है तो यह जान लें कि ऐसा ब्रेस्ट फीडिंग के कारण हो रहा है। लेकिन फिर भी जरूरी है कि एक बार अपने डॉक्टर से संपंर्क कर लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें