फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: 148 अध्ययनों की समीक्षा के बाद शोधकर्ताओं का खुलासा, ये हैं कोरोना के दो प्रमुख लक्षण

Sat, 27 Jun 2020 07:20 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Coronavirus Symptoms - फोटो : Pixabay/Amar Ujala
कोरोना वायरस का बढ़ता संक्रमण दुनियाभर के लिए चिंता का सबब बना हुआ है। 200 से ज्यादा देश इस वायरस की चपेट में हैं। अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, ब्राजील जैसे देशों के साथ भारत भी इस वायरस से बुरी तरह प्रभावित है। कोरोना वायरस के लक्षणों को लेकर अबतक विभिन्न देशों में कई तरह के शोध हो चुके हैं। दुनियाभर के शोधकर्ताओं ने कई तरह की जानकारियां दी है। अब ब्रिटेन के शोधकर्ताओं ने अबतक हुए तमाम अध्ययनों की समीक्षा की है। शोधकर्ताओं ने अबतक हुए 148 अध्ययनों के आंकड़ों को मिलाकर यह समीक्षा की है और परिणाम बताया है। 
विज्ञापन

2 of 7
जांच के लिए नमूना लेता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
  • मालूम हो कि कोरोना वायरस के मुख्य लक्षणों में बुखार, सूखी खांसी, गले में खराश, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, सांस लेने में तकलीफ आदि शामिल हैं। इसके साथ ही  स्वाद और गंध महसूस ना कर पाना, शरीर पर रैशेज वगैरह अन्य लक्षणों को भी अध्ययनों के आधार पर शामिल किया जा चुका है। अब शोधकर्ताओं ने 148 अध्ययनों की समीक्षा के बाद इसके दो प्रमुख लक्षण बताए हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
नमूना लेता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
  • शोधकर्ताओं ने कहा है कि बुखार और खांसी कोरोना वायरस के दो प्रमुख लक्षण हैं। ये दो ही ऐसे लक्षण  हैं, जो अधिकतर मरीजों में पाए गए हैं। अबतक कोरोना से संबंधित जितने भी लक्षण नजर आए हैं और उन लक्षणों को लेकर जितने भी अध्ययन हुए हैं, उन सभी का शोधकर्ताओं ने रिव्यू किया और इस नतीजे पर पहुंचे।  

4 of 7
लोगों के तापमान की जांच करता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से जारी किए गए कोरोना के लक्षणों की सूची की भी शोधकर्ताओं ने समीक्षा की। शुरुआती लक्षणों के बाद डब्ल्यूएचओ ने स्वाद लेने और सूंघने की क्षमता में कमी, थकान महसूस होना आदि को भी कोरोना के लक्षणों में शामिल किया था। 
विज्ञापन

5 of 7
कोरोना वायरस की जांच (फाइल फोटो) - फोटो : pti
  • ब्रिटेन में लीड्स यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने ब्रिटेन, चीन और अमेरिका सहित नौ देशों के 24 हजार से अधिक कोरोना मरीजों द्वारा महसूस किए गए सामान्य लक्षणों की पहचान करने के लिए 148 अलग-अलग अध्ययनों के आंकड़ों की समीक्षा की। शोधकर्ताओं ने कहा कि कोरोना वायरस के लक्षणों से संबंधित यह अबतक की सबसे बड़ी समीक्षा होगी। 
विज्ञापन

6 of 7
कोरोना वायरस मरीज - फोटो : PTI
  • शोधकर्ताओं का कहना है कि सभी मरीजों के लक्षणों का गहन अध्ययन करने के बाद पता चला है कि सभी कोरोना मरीजों में मुख्य रूप से खांसी और बुखार दो कॉमन लक्षण पाए गए। शोधकर्ताओं के मुताबिक, 24 हजार लोगों में लगभग 78 फीसदी लोगों में बुखार के लक्षण थे, तो वहीं 57 फीसदी कोरोना मरीजों में खांसी के लक्षण थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
  • अलग-अलग देशों से लिए गए डाटा के अनुसार, नीदरलैंड में लगभग 76 फीसदी कोरोना मरीजों में खांसी के लक्षण देखे गए, तो वहीं दक्षिण कोरिया में सिर्फ 18 फीसदी लोगों में खांसी के लक्षण दिखे। 24 हजार में से सिर्फ 31 फीसदी लोगों को थकान की समस्या थी। इनमें से 25 फीसदी में सूंघने की क्षमता कम होने और 23 फीसदी लोगों में सांस की तकलीफ जैसे लक्षण देखे गए। कुछ लोग ऐसे भी थे, जिन्हें वेंटिलेशन या ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत पड़ी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें