फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए औषधीय गुणों से भरपूर लौंग के एक से बढ़कर एक लाभ, करती है गठिया का इलाज

Sun, 25 Apr 2021 02:31 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
आयुर्वेदिक गुणों से भी भरपूर है - फोटो : Social Media

Medically reviewed by Dr. Rajat Salunke
डॉ रजत सालुंके, आयुर्वेदाचार्य
अष्टविनायक क्लीनिक, भोपाल
डिग्री- बी.ए.एम.एस
अनुभव- 13 वर्ष 
भारतीय किचन में लौंग बहुत आसानी से पाया जा सकता है क्योंकि यह भोजन का जायका बढ़ाने के साथ ही आयुर्वेदिक गुणों से भी भरपूर है। सिरदर्द और सर्दी-जुकाम जैसी छोटी-मोटी समस्याओं के बारे में कहा जाता है कि यह तो लौंग के सेवन से ही दूर हो जाती है। इसमें आयरन, कार्बोहाइड्रेट,कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, सोडियम, हाइड्रोक्लोरिक एसिड के अलावा विटामिन ए, विटामिन सी, मैग्नीज और फाइबर भी पाया जाता है जो कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत आवश्यक है। चाय, दाल, सब्जियों में लौंग डालकर सेवन करना बहुत फायदेमंद है। अगली स्लाइड्स से चिकित्सक से जानिए लौंग खाने से किन बीमारियों का इलाज होता है। 

 

विज्ञापन

2 of 6
पेट में गर्मी होने पर इसके सेवन से परहेज करें - फोटो : Social Media

पाचनतंत्र सुधारे
लौंग का सेवन करने से खराब पाचनतंत्र भी ठीक हो जाता है इसलिए भी घरों में बनने वाले भोजन में लौंग का इस्तेमाल किया जाता है। अपच, उल्टी, गैस्ट्रिक, डायरिया आदि समस्याओं से निजात पाने के लिए इसका उपयोग करें। लौंग की तासीर गर्म होती है इसलिए पेट में गर्मी होने पर इसके सेवन से परहेज करें। 

विज्ञापन

3 of 6
लौंग में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं - फोटो : social media

घाव भरे
लौंग में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं इसी वजह से यदि शरीर में जीवाणुओं का कोई संक्रमण, चोट लगने, जलने, घाव हो जाने या त्वचा संबंधी अन्य समस्याओं के उपचार में इसका इस्तेमाल किया जाता है। लौंग का तेल भी आसानी से उपलब्ध होता है लेकिन लौंग के तेल को सीधे त्वचा पर न लगाते हुए किसी तेल में मिलाकर ही लगाना चाहिए।

4 of 6
लौंग का इस्तेमाल टूथपेस्ट बनाने में भी किया जाता है - फोटो : social media

प्राकृतिक दर्द निवारक
लौंग प्राकृतिक दर्द निवारक है। दांत दर्द में तो अक्सर इसका उपयोग किया जाता है और उपचार लाभदायक भी साबित होता है। इसमें मौजूद यूजेनॉल ऑयल दांतों के दर्द से आराम दिलाने में बहुत लाभदायक है। सिरदर्द होने पर इसे भुनकर और कपड़े में बांधकर सूंघने से आराम मिलता है। लौंग का इस्तेमाल टूथपेस्ट, माउथवाश और क्रीम बनाने में भी किया जाता है।

विज्ञापन

5 of 6
लौंग में फ्लेवोनॉयड्स अधिक मात्रा में पाए जाते हैं - फोटो : social media

गठिया का इलाज 
गठिया रोग में जोड़ों में होने वाला दर्द बहुत पीड़ादायी होता है। इस दर्द से छुटाकारा पाने के लिए कई लोग परेशान होते हैं। ऐसे में लौंग के तेल की नियमित मालिश करने से जहां दर्द में राहत मिलती है, वहीं सूजन भी कम हो जाती है क्योंकि लौंग में फ्लेवोनॉयड्स अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इन समस्याओं में लौंग के तेल का इस्तेमाल भी किया जाता है - फोटो : Pixabay

श्वास संबंधी रोगों में आराम
यदि जुकाम लंबे समय से है, नाक जाम हो चुकी है, श्वास लेने में दिक्कत होना, कफ, दमा, ब्रोंकाइटिस, साइनसाइटिस आदि समस्याओं का उपचार करने में भी लौंग बेहद फायदेमंद साबित होती है। इन समस्याओं में लौंग के तेल का इस्तेमाल भी किया जाता है लेकिन लौंग के तेल का उपयोग करने से पहले आपको अपने शरीर एवं त्वचा की जानकारी होना चाहिए कि ये आपको सूट होता है या नहीं। 

अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
नोट- यह लेख अष्टविनायक क्लीनिक के डॉक्टर रजत सालुंके से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर रजत सालुंके पिछले 13 सालों से प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने अपनी डिग्री करमवीर वैंकटराव तानाजी रणधीर आयुर्वेद कॉलेज, महाराष्ट्र से ली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें