फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्म पानी से नहाते हैं तो हो जाएं सावधान, पड़ सकता है दिल का दौरा!

Tue, 29 Nov 2016 11:04 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
सर्दियां आते ही लोग गर्म पानी से नहाना शुरू कर देते हैं। गर्म पानी ठंड से तो राहत दिलाता है लेकिन इससे नहाने से त्वचा सूखी पड़ जाती है और खुजली होने लगती है। आइए जानते हैं कि गर्म पानी से नहाने के क्या-क्या नुकसान और फायदे होते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

गर्म पानी से नहाते हैं तो हो जाएं सावधान, पड़ सकता है दिल का दौरा

2 of 7
गर्म पानी से नहाने के नुकसान-
- जापान के एक शोध में बताया गया है कि गर्म पानी से नहाने से दिल का दौरा पड़ने की संभावना रहती है। खासकर नहाने के बाद व्यायाम करने से ये खतरा और बढ़ जाता है। दरअसल, एशियाई देशों में पश्चिमी देशों की तरह सेंट्रल हीटिंग की व्यवस्था नहीं होती है। इसलिए गर्म पानी से नहाना ही एकमात्र उपाय समझा जाता है। अगर आप ज्यादा देर तक नहाते हैं तो ये खतरनाक हो सकता है क्योंकि शरीर बाहर के तापमान और पानी के तापमान के बीच सही संतुलन नहीं बना पाता और रक्त चाप गिर जाता है।

- इससे नहाने से मुंहासे हो सकते हैं। साथ ही त्वचा संबंधी रोग भी होते हैं।
 
विज्ञापन

गर्म पानी से नहाते हैं तो हो जाएं सावधान, पड़ सकता है दिल का दौरा

3 of 7
- गर्म पानी त्वचा की नमी सोख लेता है जिससे त्वचा सूखी पड़ जाती है और खुजली होती है।
- गर्म पानी से ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है। साथ ही इस पानी से नहाने से चक्कर आ सकते हैं।

गर्म पानी से नहाते हैं तो हो जाएं सावधान, पड़ सकता है दिल का दौरा

4 of 7
- बहुत ज्यादा गर्म पानी से नहीं नहाना चाहिए इसके लिए जरूरी है कि आप पानी का तापमान नॉर्मल रखें और ज्यादा देर तक ना नहाएं।
- अगर आप गैस गीजर का प्रयोग करते हैं तो बता दें कि इन दोनों से गैस निकलती है जिससे आपका दम घुटने लगता है। इसलिए आपको नहाने में 7 मिनट से ज्यादा समय नहीं लगाना चाहिए।
विज्ञापन

गर्म पानी से नहाते हैं तो हो जाएं सावधान, पड़ सकता है दिल का दौरा

5 of 7
- अगर आपको पाचन संबंधी कोई बीमारी है तो ठंडे पानी से नहाएं।
- गर्म पानी आंखों और बालों को नुकसान पहुंचा सकता है।
- गर्म पानी से नहाने के बाद मॉश्चराईजिंग क्रीम जरूर लगाएं।
विज्ञापन

गर्म पानी से नहाते हैं तो हो जाएं सावधान, पड़ सकता है दिल का दौरा

6 of 7
गर्म पानी से नहाने के फायदे-
- गर्म पानी स्ट्रेस और टेंशन दूर करता है।
- अगर आपको मसल्स का दर्द रहता है तो गर्म पानी से नहाना आपको लिए फायदेमंद हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्म पानी से नहाते हैं तो हो जाएं सावधान, पड़ सकता है दिल का दौरा

7 of 7
- अगर आपको सांस की बीमारी या गठिया है तो गर्म पानी से नहाना चाहिए।
- गर्म पानी शरीर को साफ करता है और इससे कई तरह के बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं।
- सर्दी-जुकाम में इससे नहाने से फायदा मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें