अमरूद खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है उतने ही उसके फायदे हैं। अमरूद में विटामिन सी और शर्करा भरपूर मात्रा में पाई जाती है। इसमें स्किन, हेल्थ हर तरह की समस्याओं का रामबाण इलाज छिपा है। आइए जानते हैं कि अमरूद हमारी सेहत के लिए किस तरह से उपयोगी है।
विज्ञापन
अमरूद के फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप
2 of 6
कैंसर-
अमरूद में लाइकोपीन नामक फाइटो न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं जिनसे कैंसर होने का खतरा कम हो जाता है। इसमें बहुत से एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो कैंसर से हमारी रक्षा करते हैं। साथ ही ये ब्रेस्ट कैंसर होने से भी रोकता है।
सर्दी-जुकाम-
अमरूद शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। इस वजह से इम्यूनिटी मजबूत हो जाती है और सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं का खतरा कम हो जाता है।
विज्ञापन
अमरूद के फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप
3 of 6
fitness
पेटदर्द-
अमरूद के पेड़ की पत्तियों को पीसकर काले नमक के साथ चाटने से पेट दर्द ठीक हो जाता है। आप चाहें तो इसे पानी के साथ भी ले सकते हैं।
अपच-
अगर आपको अपच की समस्या रहती है तो अमरूद का सेवन आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। भोजन करने के बाद अमरूद खाने से अपच की समस्या दूर हो जाती है।
अमरूद के फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप
4 of 6
बवासीर-
बवासीर के मरीज को रोज सुबह खाली पेट 200-300 ग्राम अमरूद खाना चाहिए।
कब्ज-
अमरूद का मुरब्बा बनाकर खाने से कब्ज की शिकायत दूर हो जाती है। आप भोजन करने से पहले भी अमरूद खा सकते हैं। ये भोजन पचाने में मदद करता है।
विज्ञापन
अमरूद के फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप
5 of 6
त्वचा के लिए-
अमरूद में मौजूद बीटा कैरोटीन त्वचा संबंधी रोगों से बचाव करता है।
मधुमेह-
अमरूद में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इससे डायबटीज होने की संभावना कम रहती है।