फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: ये पांच ब्लड टेस्ट समय से पहले ही बता देते हैं हार्ट अटैक का जोखिम, डॉक्टर से जानें

Sun, 02 Nov 2025 08:28 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आजकल कम उम्र के लोगों में भी हार्ट अटैक के मामले बड़ी संख्या में देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में बहुत से लोगों में डर रहता है कि क्या उन्हें भी हार्ट अटैक आ सकता है। इसी विषय पर विशेषज्ञ कुछ ब्लड टेस्ट का सुझाव देते हैं, जिसके आधार पर हार्ट अटैक से पहले इसके बारे में पता लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
हार्ट अटैक - फोटो : Adobe Stock

Blood Test For Heart Health: क्या आपको हार्ट अटैक आ सकता है? अक्सर लोगों के मन में इसको लेकर कई सवाल रहते हैं। अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि कुछ लोगों को बेसिक मेडिकल रिपोर्ट अच्छा रहता है उसके बाद भी उन्हें हार्ट अटैक आ जाता है।

मशहूर डॉक्टर शालिनी सिंह सोलंकी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए बताया है कि हार्ट हेल्थ के खतरों को अब महीनों पहले ही पता लगाया जा सकता है। उनका कहना है कि कई लोगों के साथ ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हार्ट हेल्थ के बारे में गहराई से बताने वाले कुछ महत्वपूर्ण टेस्ट रेगुलर चेकअप में अक्सर छूट जाते हैं।

ये एडवांस टेस्ट दिल की दीवारों में हो रही सूजन, जेनेटिक जोखिम, और ब्लड वेसेल्स में जमा हो रहे फैट के पैटर्न का पता करते हैं। डॉक्टर सोलंकी ने ऐसे पांच ब्लड टेस्ट के बारे में बताया है जिसे आप अपने दिल को 'डेंजर जोन' में जाने से पहले ही पहचान सकते हैं और समय रहते आवश्यक बचाव के कदम उठा सकते हैं। आइए एक-एक करके जानते हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पेसमेकर - फोटो : Adobe stock images
HsCRP टेस्ट
डॉक्टर सोलंकी के मुताबिक पहला महत्वपूर्ण टेस्ट है HsCRP (हाई-सेंसिटिविटी सी-रिएक्टिव प्रोटीन)। यह हृदय की दीवारों या रक्त वाहिकाओं में हो रही सूजन को मापता है। डॉक्टर के अनुसार अगर आपके खून में इसका स्तर 2 से ज्यादा है, तो इसका मतलब है कि आपका हृदय खतरे में है। यह सूजन ही आगे चलकर ब्लॉकेज और हार्ट अटैक का कारण बनती है।

ये भी पढ़ें- Migraine: छोटी-छोटी गलतियां बढ़ा सकती हैं बड़ी समस्या, जानिए किन वजहों से होता है माइग्रेन अटैक



विज्ञापन

3 of 5
हृदय रोग - फोटो : Adobe Stock Images
Lip(a) और ApoB
दूसरा है Lip A (लाइपोप्रोटीन-ए), जो एक जेनेटिक कोलेस्ट्रॉल मार्कर है। अगर इसका स्तर 50 से ऊपर है, तो इसका मतलब आपको स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा है। तीसरा टेस्ट है ApoB (एपोबी), अगर यह 130 से ऊपर है, तो आपकी रक्त वाहिकाओं में फैट (वसा) जमा होने की संभावना बहुत बढ़ जाती है।

ये भी पढ़ें- Prostate Problems: सभी पुरुषों को कभी न कभी होनी है प्रोस्टेट की ये समस्या, समय रहते पहचानें इसके लक्षण

4 of 5
कोलेस्ट्रॉल - फोटो : Adobe Stock
LDL Particle Size और घनत्व
भले ही आपका सामान्य कोलेस्ट्रॉल लेवल नॉर्मल क्यों न हो, पर यह टेस्ट महत्वपूर्ण है। LDL Particle Size और घनत्व बताता है कि आपके बैड कोलेस्ट्रॉल के कण कितने छोटे और चिपचिपे हैं। यदि छोटे और घने LDL कण ज्यादा हैं, तो ये नस की दीवार पर चिपककर क्लॉट (थक्का) बनाने का खतरा अधिक रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हार्ट - फोटो : Adobe stock Images
HOMA-IR टेस्ट
पांचवा टेस्ट है HOMA-IR। अगर इस टेस्ट का स्तर 2.5 से ज्यादा है, तो इसका मतलब आपको इंसुलिन रेजिस्टेंस होने का खतरा ज्यादा है। इंसुलिन रेजिस्टेंस न केवल डायबिटीज बल्कि हार्ट अटैक के खतरे को भी बढ़ाता है। डॉक्टर सोलंकी के मुताबिक इन पांच बल्ड टेस्ट कराकर आप अपने हार्ट के स्वास्थ्य के बारे में अच्छे से जान सकते हैं। इन रिपोर्ट को किसी हृदय रोग विशेषज्ञ से दिखाकर आप अपने हार्ट हेल्थ के बारे अच्छे से जान सकते हैं।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें