3 दशक तक बॉलीवुड फिल्मों में मां के किरदार से सुर्खियां बटोरने वाली एक्ट्रेस रीता भादुड़ी हमारे बीच नहीं रहीं। 70 से ज्यादा फिल्मों और 20 से ज्यादा टेलीविजन शो में नजर आ चुकीं रीता इन दिनों स्टार भारत के शो ‘निमकी मुखिया’ में दादी का रोल निभा रही थीं, लेकिन आज सुबह उनका निधन हो गाय। उनके निधन की खबर से पूरा बॉलीवुड सदमे में है। दरअसल पिछले 10 दिनों से वह किडनी की समस्या के चलते विले पार्ले के सुजय अस्पताल में भर्ती थी। जिसके चलते वह काफी समय से डायलिसिस पर थी।
आइए जानते हैं हमारे द्वारा जाने अनजाने में की जाने वाली कुछ ऐसी गलतियां जो हमारी किडनी को काफी नुकसान पहुंचाती हैं। आज हम आपको उन आदतों के बारे में बताएंगे जो आपकी किडनी पर बुरा असर डालती है और किडनी फेल होने की वजह बनती है...
विज्ञापन
2 of 7
water Tap
पानी कम पीना
किडनी हमारे शरीर का मुख्य अंग है जो खून को साफ कर हमारे शरीर से सारे हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालने का काम करती है। जिसके लिए आपको भरपूर पानी पीना चाहिए। अगर आप पूरी मात्रा में पानी नहीं पीते तो शरीर मे विषैले पदार्थ एकत्रित होने लगते हैं जो किडनी को धीरे धीरे खराब करने का काम करते हैं।
विज्ञापन
3 of 7
salt
अधिक मात्रा में नमक का सेवन
हमारे शरीर को नमक की जरूरत होती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि जितना मर्जी इसका सेवन करें। कुछ लोग बहुत ज्यादा मात्रा में नमक खाते हैं जिस वजह से उनका ब्लड-प्रैशर बढ़ जाता है और इसका सीधा असर किडनी पर पड़ता है। हमे रोजाना अपनी डाइट में 5 ग्राम से अधिक नमक नहीं लेना चाहिए।
4 of 7
high protein diet
अधिक मात्रा में प्रोटीन लेना
अधिक मात्रा में प्रोटीन लेना या फिर रेड मीट का ज्यादा सेवन करने से हमारी किडनी पर दबाब बढ़ जाता है। जिससे गुर्दे को काम करने के लिए ज्यादा जोर लगाना पड़ता है। इससे हमारी किडनी पर बुरा असर पड़ता है।
विज्ञापन
5 of 7
प्रतीकात्मक फोटो
पेनकिलर का ज्यादा सेवन
कुछ लोग छोटे मोटे दर्द होने पर भी दर्द निवारक दवाओं का सहारा लेते हैं, लेकिन ये सब दवाएं हमारी किडनी पर बहुत बुरा असर डालती हैं।
विज्ञापन
6 of 7
urine problems
टॉयलेट रोककर रखना
कई लोग बाहर शौचालय इस्तेमाल करने से बचने के लिए टॉयलेट रोककर रखते हैं, जो कि किडनी खराब होने का एक बड़ा कारण बन सकता है, क्योंकि ऐसा करने से किडनी पर दबाब पड़ता है जिससे उस पर बुरा असर पड़ता है।