फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बचाव: खाने में क्या खाएं और क्या नहीं, यहां जानें संक्रमित होने से कैसे बचा सकते हैं खुद को

Mon, 19 Apr 2021 04:29 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Coronavirus - फोटो : istock
कोरोना वायरस की दूसरी लहर लगभग पूरे देश में फैल चुकी है। हर दिन कोरोना वायरस नए लोगों को अपना शिकार बना रहा है और अस्पतालों में जगह नहीं है। ऐसे में लोगों के लिए ये सबसे जरूरी है कि वो अपना ख्याल खुद रखें। वहीं, ये बात सभी जानते हैं कि कोरोना वायरस से बचने और लड़ने के लिए शरीर में मजबूत इम्यूनिटी यानी प्रतिरोधक क्षमता का बेहतर होना जरूरी है। इसके लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन पहले ही आगाह कर चुका है कि कोरोना वायरस से बचने के लिए आपको किस तरह की डाइट यानी किस तरह के खाने का सेवन करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।
विज्ञापन

2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
क्या खाएं
  • दरअसल, डब्ल्यूएचओ के मुताबिक आपको अपने खाने में ताजे फल, अनप्रोसेस्ड फूड, दाल, बींस, मक्का, बाजरा, गेहूं, आलू, हरी सब्जियां, शकरकंद, एवोकाडो, आलू आदि को शामिल करना चाहिए। ऐसा करने से आपको जरूरी फाइबर, प्रोटीन, विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स मिलेगा। इसके अलावा आपको फिश, नट्स ऑलिव ऑयल, सोया, सूजरजमुखी और कॉर्न ऑयल को अपने खाने में शामिल करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 7
जंक फूड - फोटो : पेक्सेल्स
क्या न खाएं
  • वहीं, आपको प्रोसेस्ड फूड, फास्ट फूड, फ्राइड फूड, फ्रोजन पिज्जा जैसी चीजों को खाने से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए कि किसी भी दूसरी बीमारी होने से कोरोना वायरस होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए लोगों को ऐसे खाने से दूरी बनानी चाहिए।

4 of 7
पानी पीते रहना चाहिए - फोटो : Pexels
पानी पिएं और बाहर के खाने से बनाएं दूरी
  • हमारे शरीर के लिए पानी बेहद जरूरी है। हमारे शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने और विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में पानी मदद करता है। इसलिए हर दिन आठ से दस गिलास पानी पीना चाहिए। कोल्ड ड्रिंक, सोडा और कॉफी की जगह पर आप फलों का जूस और नींबू का पानी पी सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
कोरोना से बचने के लिए सबसे जरूरी है कि आप अपनी इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाएं। उजाला सिग्नस हॉस्पिटल की डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) प्रिया पांडेय कहती हैं कि इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए नियमित जीवनशैली की विशेष भूमिका होती है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण है कि आप पर्याप्त मात्रा में नींद लें (7-8 घंटे) और सुबह जल्दी उठें। 
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
नियमित तौर पर वॉकिंग और कसरत या योग करना भी जरूरी है। ये इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार होते हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए सुबह की धूप भी बहुत ही जरूरी होती है। इसलिए नियमित रूप से सुबह 15-20 मिनट धूप लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI
गौरतलब, है कि कोरोना वायरस की वजह से घर से बाहर निकलना बिल्कुल सुरक्षित नहीं है। लेकिन अगर आपको किसी काम की वजह से घर से बाहर जाना पड़ रहा है, तो आपको मास्क और ग्लव्स पहनकर बाहर जाना चाहिए। साथ ही अपने पास सैनिटाइजर भी ले जाना चाहिए। वहीं, घर आते समय आपको सारे सामान और खुद को सैनिटाइज करना चाहिए।

स्रोत और संदर्भ: 
https://www.euro.who.int/en/health-topics/health-emergencies/coronavirus-covid-19/publications-and-technical-guidance/food-and-nutrition-tips-during-self-quarantine

अस्वीकरण नोट:  यह लेख वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन यानी डब्ल्यूएचओ के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। किसी भी तरह की बीमारी के लक्षण हों अथवा आप किसी रोग से ग्रसित हों तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें