फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपवास रखते हैं तो हो जाएं सावधान, हो सकते हैं शुगर की बीमारी के शिकार, जानिए कैसे

Sun, 10 Jun 2018 08:56 AM IST
रूपायन डेस्क/ अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
fasting
अगर आप अपने वजन को कम करने के लिए एक के बाद दो या तीन दिन के अंतराल में उपवास कर रहे हैं, तो इससे मधुमेह होने का खतरा है। ये बात एक नए शोध में सामने आई है। 
विज्ञापन

2 of 3
diabetes
शोधकर्ताओं ने पाया है कि वजन घटाने के लिए हर दूसरे दिन उपवास शरीर को नुकसान पहुंचाता है। टाइप-2 मधुमेह एक बढ़ती वैश्विक महामारी है और यह अक्सर असंतुलित आहार व बैठकर काम करने वाली जीवनशैली से होती है। इससे मोटापा बढ़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
diabetes
ब्राजील के साओ पाउलो विश्वविद्यालय में हुए शोध से जुड़ी लेखिका अना बोनासा कहती हैं, यह पहला शोध है, जो दिखाता है कि वजन घटने के बावजूद रुक-रुककर उपवास से वास्तव में अग्नाशय को क्षति पहुंचती है। इससे सामान्य रूप से स्वस्थ व्यक्तियों में इंसुलिन के कार्य करने पर असर पड़ता है और फिर मधुमेह या स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें