फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मों में आने से पहले सोनम कपूर को करनी पड़ी थी इतनी मश्क्कत, मोटापा कम कर ऐसे हुई थी फिट

Sat, 09 Jun 2018 09:10 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
sonam kapoor
बॉलीवुड में फैशन डीवा कही जाने वाली सोनम कपूर का 9 जून 2018 को 33वां जन्मदिन है। बतौर एक्ट्रेस उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2007 में फिल्म 'सांवरिया' से की थी। पर क्या आप उनके बारे में यह बात जानते हैं कि एक टाइम ऐसा था कि वह तकरीबन 90 किलो की हुआ करती थीं। अपनी पहली फिल्म के लिए उन्होंने 35 किलो तक वजन घटाया था। आगे की स्लाइड्स में जानें सोनम के फिटनेस टिप्स...
विज्ञापन

2 of 4
sonam kapoor
86 किलो से 51 किलो के वजन के लिए सोनम ने शेरवीर और मोनीषा से वेट लॉस ट्रेनिंग ली, यास्मीन कराचीवाला से पिलाटे सीखा और फिटनेस ट्रेनर जरीन वॉटसन से सेशन लिए। इसके अलावा उन्होंने योग और कथक की मदद से फिगर को टोन किया जिसमें उनकी मदद भरत ठाकुर ने की। दिनभर में तमाम तरह की कसरतों का सेट बनाकर सोनम ने वजन घटाया जिसमें उन्होंने प्रतिदिन कार्डियो, डांस, योग और स्विमिंग किया।

अपने आप को फिट रखने के लिए सोनम क्या करती है अगली सलाइड में जानें
विज्ञापन

3 of 4
sonam kapoor
सोनम का वर्कआउट प्लान
सोनम का दिन जॉगिंग से शुरू होता है। जिसके बाद वह 30 मिनट तक कार्डियो एक्सरसाइज करती हैं। हफ्ते में 4 दिन वह योगा करती हैं। सोनम को स्विमिंग करना बेहद पसंद हैं। इसलिए गर्मियों में वह स्विमिंग भी करती हैं। सोनम को स्क्वैश खेलना भी बहुत पसंद है। हफ्ते में 2 दिन वह स्क्वैश खेलती हैं। उनका कहना है कि ऐसा करने से उन्हें काफी स्ट्रेंथ मिलती है। 
विज्ञापन

4 of 4
sonam kapoor
सोनम का डाइट पलान
सुबह- 1 गिलास गर्म नींबू पानी और शहद 
ब्रेकफास्ट: ओटमील और मौसमी फल 
मिड-मॉर्निंग स्नैक: मेवे और नारियल पानी/ताजे फलों का जूस 
दोपहर का लंच: बाजरा/ज्वार के आटे की रोटी + दाल + मछली/चिकन + सब्जी + सलाद
शाम का स्नैक: अंडे का सफेद भाग या चिकन + मल्टीग्रेन क्रैकर्स
डिनर: सूप + सलाद + चिकन/मछली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें