फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AC Health Risk: दिन-रात AC में रहने से हो सकती हैं ये गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं

Wed, 10 Jun 2026 10:05 AM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

AC Health Risks: अगर आप भी हर समय एसी में रहते हैं तो ये खबर आपके लिए है। यहां हम आपको बताएंगे इसके साइड इफेक्ट.....
विज्ञापन
1 of 7
दिन-रात AC में रहने की आदत से हो सकती हैं ये गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं - फोटो : AI
AC Health Risks: आज के दौर में एयर कंडीशनर (AC) लग्जरी नहीं बल्कि जरूरत बन चुका है। घर हो, ऑफिस हो या फिर कार, लोग दिन-रात एसी की ठंडी हवा में समय बिता रहे हैं। खासकर आजकल गर्मी के मौसम में कई लोग 24 घंटे एसी वाले माहौल में रहते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि लगातार एसी में रहना आपकी सेहत पर गंभीर असर डाल सकता है? 

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार लंबे समय तक एयर कंडीशनर के संपर्क में रहने से कईपरेशानियां बढ़ सकती हैं। इतना ही नहीं, कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों में संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है। 

अगर आप भी ज्यादातर समय एसी में बिताते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं कि 24 घंटे एसी में रहने से कौन-कौन सी बीमारियां और स्वास्थ्य समस्याएं आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं।

 
विज्ञापन

2 of 7
दिन-रात AC में रहने की आदत से हो सकती हैं ये गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं - फोटो : Adobe stock
त्वचा में रूखापन और डिहाइड्रेशन
 
  • एयर कंडीशनर कमरे की नमी को कम कर देता है, जिससे त्वचा अपनी प्राकृतिक नमी खोने लगती है।
  • लंबे समय तक एसी में रहने वाले लोगों को त्वचा में खिंचाव, रूखापन और खुजली की शिकायत हो सकती है।
  • इसके अलावा शरीर को पसीना कम आता है, जिससे कई बार लोगों को प्यास कम लगती है और वे पर्याप्त पानी नहीं पीते।
  • यह स्थिति डिहाइड्रेशन का कारण बन सकती है।
  • इसलिए एसी में रहने के दौरान नियमित रूप से पानी पीना और त्वचा को मॉइस्चराइज रखना जरूरी है।

 
विज्ञापन

3 of 7
दिन-रात AC में रहने की आदत से हो सकती हैं ये गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं - फोटो : Freepik.com
सांस संबंधी समस्याएं
 
  • लगातार एसी की ठंडी हवा में रहने से नाक और गले की श्लेष्मा झिल्ली (म्यूकस मेम्ब्रेन) सूख सकती है।
  • इससे गले में खराश, नाक बंद होना, एलर्जी और खांसी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
  • अगर एसी के फिल्टर की समय-समय पर सफाई नहीं की जाए तो उसमें धूल, बैक्टीरिया और फंगस जमा हो सकते हैं, जो सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ा देते हैं।
  • अस्थमा या एलर्जी के मरीजों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

 

4 of 7
दिन-रात AC में रहने की आदत से हो सकती हैं ये गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं - फोटो : Samvad
सिरदर्द और थकान
 
  • बहुत कम तापमान वाले वातावरण में लंबे समय तक रहने से शरीर को लगातार तापमान के अनुसार खुद को ढालना पड़ता है।
  • इससे सिरदर्द, माइग्रेन, चक्कर और थकान की समस्या हो सकती है।
  • कई लोगों को पूरे दिन एसी में बैठने के बाद सुस्ती और ऊर्जा की कमी महसूस होती है।
  • विशेषज्ञों का मानना है कि अत्यधिक ठंडा तापमान शरीर के सामान्य रक्त संचार को प्रभावित कर सकता है, जिससे यह समस्या बढ़ सकती है।

 
विज्ञापन

5 of 7
दिन-रात AC में रहने की आदत से हो सकती हैं ये गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं - फोटो : Adobe Stock
जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द
 
  • एसी की ठंडी हवा का सीधा असर मांसपेशियों और जोड़ों पर पड़ सकता है।
  • लंबे समय तक ठंडे वातावरण में बैठने से मांसपेशियां सख्त होने लगती हैं और उनमें अकड़न महसूस हो सकती है।
  • गठिया (आर्थराइटिस) या पुराने जोड़ों के दर्द से पीड़ित लोगों में यह समस्या और अधिक बढ़ सकती है।
  • कई लोग गर्दन, कंधे और कमर दर्द की शिकायत भी करते हैं, जिसका एक कारण लगातार एसी में बैठना हो सकता है।

 
विज्ञापन

6 of 7
दिन-रात AC में रहने की आदत से हो सकती हैं ये गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं - फोटो : AI
आंखों में जलन और सूखापन
 
  • एसी वातावरण की नमी को कम करता है, जिसका असर आंखों पर भी पड़ता है।
  • इससे आंखों में सूखापन, लालिमा, खुजली और जलन की समस्या हो सकती है।
  • जो लोग लंबे समय तक कंप्यूटर या मोबाइल स्क्रीन पर काम करते हैं, उनके लिए यह जोखिम और बढ़ जाता है।
  • कॉन्टैक्ट लेंस पहनने वाले लोगों को भी आंखों में असहजता महसूस हो सकती है।
  • ऐसे में पर्याप्त पानी पीना और जरूरत पड़ने पर आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दिन-रात AC में रहने की आदत से हो सकती हैं ये गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं - फोटो : Adobe stock photos

इम्यूनिटी पर असर
  • हमेशा बंद और ठंडे वातावरण में रहने से शरीर का प्राकृतिक अनुकूलन तंत्र प्रभावित हो सकता है।
  • जब व्यक्ति लगातार एसी में रहता है और अचानक गर्म वातावरण में जाता है तो शरीर को तापमान में बदलाव के साथ तालमेल बैठाने में कठिनाई होती है।
  • इससे सर्दी-जुकाम और वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।
  • कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों में यह असर अधिक देखा जा सकता है।
  • इसलिए समय-समय पर खुली हवा में समय बिताना और शारीरिक गतिविधियां करना जरूरी माना जाता है।

--------------------------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें