फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपको भी AC में रहने की आदत है? आपकी जिंदगी कम कर रहा है एसी

Wed, 10 Aug 2016 12:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
एसी - फोटो : artemp
आज-कल हर ऑफिस, कार और घरों में AC होना आम बात है। ऐसे में लोग 16 से 12 घंटे AC में बिताते हैं। एक स्टडी में दावा किया गया है कि लंबे समय तक एयर कंडीशन में रहने से लोगों को कई हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। अलबामा यूनिवर्सिटी की रिसर्च कहती है कि एयर कंडीशन एक आर्टिफिशियल टेम्प्रेचर बनाता है। इसका बॉडी पर बुरा असर पड़ता है। इससे सर्दी-जुकाम, इंफेक्शन, बुखार, दर्द जैसी कई हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। जानिए दिनभर AC में रहने से शरीर को क्या-क्या प्रॉब्लम फेस करनी पड़ती हैं।
विज्ञापन

2 of 7
एसी - फोटो : onlymyhealth
जोड़ों में दर्द-
एसी से निकलने वाली आर्टिफीशियल हवा से शरीर के जोड़ों पर बुरा असर पड़ता है। इससे गर्दन, हाथ और घुटनों में दर्द शुरू हो जाता है। बाद में यही आर्थराइटिस की वजह बनता है।
विज्ञापन

3 of 7
एसी
आंखों पर असर-
AC की हवा से आंखों की नमी कम होने लगती है और ड्रायनेस बढ़ जाती है। इससे आंखों में पानी आना, जलन, खुजली और आंखें कमजोर होना जैसी समस्याएं शुरू हो जाती हैं। 

4 of 7
एसी - फोटो : beautyhealthtips
ड्राय स्किन-
AC से निकलने वाली गैस से स्किन की नमी भी कम हो जाती है। इससे चेहरे की त्वचा बेजान और ड्राय होने लगती है। साथ ही स्किन में खुजली भी शुरू हो जाती है।
विज्ञापन

5 of 7
एसी - फोटो : artemp
सायनस-
एसी की हवा खाने वालों के लिए सायनस एक बड़ी समस्या बनती जा रही है। स्टडी के अनुसार, जो लोग 4 घंटे से ज्यादा एसी में बैठते हैं उन्हें सायनस होने का खतरा ज्यादा रहता है। 
विज्ञापन

6 of 7
एसी - फोटो : dailyhunt
सिर दर्द-
एसी में ज्यादा समय बिताने से ब्लड सर्कुलेशन गड़बड़ हो जाता है। इससे मसल्स में खिंचाव होता है और सिसदर्द शुरू हो जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एसी - फोटो : plusgoogle
एलर्जी-
एसी के फिल्टर ज्यादा समय तक साफ न हों तो हवा धूल के साथ निकलती है। ये धूल नाक के अंदर जाकर इंफेक्‍शन पैदा करती है और एलर्जी की प्रॉब्लम शुरू हो जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें