फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का हेल्थ टिप्स: थायरॉइड की समस्या से हैं परेशान, तो बचने के ये हैं कुछ घरेलू उपाय, जल्द मिलेगा आराम

Sat, 22 Jan 2022 09:56 AM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
थायरॉइड से बचने के घरेलू उपाय - फोटो : iStock
आचार्य मनीष
(आयुर्वेदाचार्य)
शुद्धी आयुर्वेद, दिल्ली

Medically reviewed by Acharya Manish

आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में लगभग हर दूसरा व्यक्ति किसी न किसी बीमारी से ग्रसित है। जैसे थायरॉइड को ही ले लीजिए। दरअसल, लोगों में थायरॉइड की समस्या काफी देखने को मिल जाती है, और ये बीमारी पहले के मुकाबले बड़ी ही तेजी से बढ़ रही है। वैसे तो इस बीमारी से पुरुष भी संक्रमित होते हैं, लेकिन ये बीमारी पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को ज्यादा होती है। थायरॉइड की बीमारी गले में थायरॉइड ग्रंथि के बढ़ने की वजह से होती है। ऐसे में महिलाओं को कई और बीमारियां होने का भी खतरा बना रहता है। जिसके कारण लोगों को कई दवाइयां लेनी पड़ती हैं, और कई तकलीफों को भी झेलना पड़ता है। ऐसे में हम आपको इस समस्या को दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपचार के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कुछ घरेलू उपायों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
थायरॉइड से बचने के घरेलू उपाय - फोटो : iStock
क्या होता है थायरॉइड?
  • सबसे पहले ये समझ लेते हैं कि थायरॉइड आखिर क्या है और ये होता कैसे है। दरअसल, थायरॉइड ग्रंथि टी-3 और टी-4 थायरॉक्सिन हार्मोन का निर्माण करती है। इसके बाद ये पाचन, ह्दय, बॉडी के तापमान और सांस लेने पर सीधा असर करता है। साथ ही ये कोलेस्ट्रॉल और मांसपेशियों को भी नियंत्रित करते हैं। इंसानी शरीर में जब ये सभी हार्मोंस असंतुलित हो जाते हैं तो फिर वजन बढ़ने या फिर कम होने की परेशानी होने लगती है और इसे ही थायरॉइड कहते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
थायरॉइड से बचने के घरेलू उपाय - फोटो : iStock
ये होते हैं लक्षण
  • थायरॉइड के कई लक्षण होते हैं, जिससे इस बीमारी को पहचाना जा सकता है और फिर समय रहते इससे बचा भी जा सकता है। अगर आपके हाथ कांपते हैं अगर आपके बाल पतले हो रहे हैं या फिर काफी झड़ रहे हैं, आपको काफी घबराहट हो रही है, चिड़चिपड़ापन होना, नींद नहीं आना या नींद आने में काफी परेशानी होने जैसे कई लक्षण थायरॉइड के होते हैं, जिनसे इस बीमारी को पहचाना जा सकता है।

4 of 6
थायरॉइड से बचने के घरेलू उपाय - फोटो : iStock
अलसी का चूर्ण
  • वैसे, तो थायरॉइड की समस्या होने पर डॉक्टर के पास जाना चाहिए, लेकिन ऐसे कई घरेलू उपाय भी हैं जिससे इस समस्या से काफी हद तक निजात पाया जा सकता है। इसमें अलसी काफी फायदा देती है। अलसी का नियमित रूप से एक चम्मच चूर्ण खाने से इस बीमारी से जूझ रहे लोगों को फायदा मिलता है। एक से दो चम्मच नारियल का तेल गुनगुने दूध के साथ खाली पेट सुबह शाम लेने से भी इसमें काफी आराम मिलता है।
विज्ञापन

5 of 6
थायरॉइड से बचने के घरेलू उपाय - फोटो : Pixabay
धनिए का पानी
  • धनिए का पानी पीना भी थायरॉइड में काफी सही रहता है। रातभर धनिए को भिगोकर सुबह मसलकर पानी में उबाल लें और फिर इस उबाले हुए पानी को रोज पीने से आराम मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
थायरॉइड से बचने के घरेलू उपाय - फोटो : iStock
दही
  • इस समस्या से जूझ रहे लोगों को दूध और दही का सेवन काफी ज्यादा करना चाहिए, क्योंकि इनमें मिनरल्स, कैल्शियम और मौजूद विटामिन काफी फायदा देते हैं। साथ ही इस बीमारी के रोगियों को मुलेठी का सेवन भी करना चाहिए। थायरॉइड वाले लोगों को जल्दी थकान लगती है, जिसके कारण वो जल्दी थक जाते हैं। ऐसे में मुलेठी में मौजूद तत्व उन्हें फायदा देते हैं।

नोट: यह लेख प्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्य आचार्य मनीष के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आचार्य मनीष, शुद्धी आयुर्वेद के संस्थापक हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला के  हेल्थ एंड फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर और विशेषज्ञों,व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं. लेख में उल्लेखित तथ्यों और सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा परखा व जांचा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठकों की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और ना ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें