गर्मी आते ही मच्छर भी शिकार करने निकल पड़ते हैं। इन मच्छरों के काटने से डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी जानलेवा बीमारियां होती हैं इसलिए ना ही इसे सामान्य नजरअंदाज करें और जल्द से जल्द मच्छरों से छुटकारा पाने का इलाज ढूंढें। इनके उपचार में कॉइल, रिपेलेंट्स जैसी चीजें सांस की बीमारी वाले लोगों के लिए नुकसानदेह है और आपको भी सांस की समस्या हो सकती है। इनका असर खत्म होते ही मच्छर वापस आ जाते हैं। भंभानते मच्छरों से छुटकारा पाना है तो अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे जिससे आप चैन की नींद सो सकते हैं।