बच्चों के लिए पर्याप्त पोषण जरूरी
- फोटो : Freepik.com
बच्चों को नहीं मिल पा रहा है पर्याप्त पोषण
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा नवजात से लेकर छह माह तक के बच्चों को मां का दूध और एक साल से अधिक उम्र के बच्चों को नियमित रूप से दूध, अंडे, फलियां, फल और सब्जियों का संतुलित सेवन जरूरी है। हालांकि ज्यादातर बच्चों को पौष्टिकता नहीं मिल पा रही है।
राष्ट्रीय परिवार और स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस-5, 2019-21) के आंकड़ों पर आधारित अध्ययन में इस बात पर प्रकाश डाला गया है कि उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश जैसे क्षेत्रों में आहार संबंधी ये दिक्कतें सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं। सिक्किम और मेघालय में पौष्टिक आहार न मिल पाने वाले बच्चों की संख्या 50 प्रतिशत के करीब है।