पाचन की बढ़ सकती हैं दिक्कतें
- फोटो : adobe stock images
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, लोगों की खराब होती डाइट रिफाइंड-जंक फूड्स और प्रोसेस्ड डाइट का बढ़ता चलन फाइबर की कमी का कारण बनता जा रहा है। पर्याप्त फाइबर लेने से न केवल पाचन बेहतर होता है, बल्कि यह ब्लड शुगर कंट्रोल करने, कोलेस्ट्रॉल कम करने और वजन संतुलित रखने में भी मदद करता है। फाइबर की कमी सेहत के लिए मुश्किलें बढ़ाने वाली हो सकती है।
बढ़ सकती हैं पाचन की दिक्कतें
फाइबर पाचन तंत्र को बेहतर बनाए रखने के लिए सबसे जरूरी है। फाइबर मल को नरम बनाता है, जिससे कब्ज की समस्या कम होती है। इसके अलावा, यह आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है, जिससे पाचन और इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।
- पर्याप्त फाइबर लेने से कब्ज, बवासीर और आंतों से जुड़ी कई बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।