डेंगू मलेरिया के मच्छर बरसात का मौसम शुरू होते ही तेजी से पनपने लगते हैं। यह वही मौसम होता है जब लोगों को इन खूनी दुश्मनों से सावधान रहने की ज्यादा जरूरत होती है। डेंगू मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी जानलेवा बीमारियों के जनक ये मच्छर रात को नहीं बल्कि दिन में लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। ऐसे में ये कुछ आसान बातें हैं जिन्हें जानना और अपनाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।