फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटापा कम करना हो तो लॉकडाउन के दौरान करें बस ये छह काम, कुछ ही दिनों में दिखेगा फर्क

Sun, 19 Apr 2020 12:25 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
मोटापा और बढ़ता वजन आज के दौर में बड़ी समस्या है। मोटापे से परेशान हर व्यक्ति अपना वजन कम करना चाहता है। हम सोचते हैं कि इसके लिए केवल खानपान पर नियंत्रण रखना काफी होगा, लेकिन ऐसा नहीं है। खासकर लॉकडाउन पीरियड में जब लोग घरों में हैं तो इस दौरान बहुत से लोगों का वजन बढ़ रहा है। आप घर से बाहर नहीं निकल सकते हैं, लेकिन थोड़े प्रयास से अपना वजन आसानी से कम कर सकते हैं। बस इसके लिए आपको अपनी दिनचर्या से संबंधित कुछ रणनीति बनानी होगी। हम आपको बता रहे हैं कुछ खास टिप्स। 
विज्ञापन

2 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
पानी से करें सुबह की शुरुआत
आप सुबह उठें तो आपके बेड के पास एक लीटर पानी भरी हुई बोतल जरूर रहे। इसे जगने के थोड़ी देर के अंदर खत्म करें और तीन बोतल और पानी भर कर रख लें। आप एक बोतल में थोड़ा नींबू, पुदीना और सेंधा नमक मिलाकर भी रख सकते हैं। अब अपना काम करते वक्त पास में रखें और शाम में काम खत्म करने और लैपटॉप बंद करने तक इसे खत्म करें। 
विज्ञापन

3 of 7
सुबह का नाश्ता
नाश्ता बहुत हल्का करें
ज्यादातर लोग सोचेंगे कि नाश्ते पर चोट क्यों! एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, आप एक कप ब्लैक कॉफी पी सकते हैं, जोकि भूख को रोकने में सहायक होगी। शुरुआत में यह आपको कठिन लगेगा, लेकिन जल्द ही आपको इसकी आदत लग जाएगी और आप धीरे-धीरे नहीं के बराबर नाश्ता करना चाहेंगे। 

4 of 7
Walking Stairs
सीढ़ियां चढ़ना होगा फायदेमंद
लॉकडाउन के दौरान आप पार्क या जिम नहीं जा पाते होंगे और कसरत का अभ्यास छूट गया होगा। आप बहुत ज्यादा कुछ न करें, बस दिनभर में सीढ़ियों से चढ़ना—उतरना ही फायदेमंद रहेगा। आप यह सुनिश्चित करें कि दिनभर में आप 200 से ज्यादा सीढ़ियां चढ़ें। आप स्कीपिंग भी कर सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
डाइट
अपनी डाइट और वर्कआउट प्लान करें
फिट रहने के लिए सबसे जरूरी है कि आप जो खा-पी रहे हैं और वर्कआउट कर रहे हैं, उसमें नियमितता हो। यानी उसे रोजाना फॉलो करें। इसके लिए आप डायरी में सारा प्लान नोट करें और फिर रात को सोने से पहले एक बार जरूर पढ़ें। देखें कि क्या आपने दिनभर उसे फॉलो किया। अगर नहीं किया तो अगले दिन से निश्चित करने का संकल्प लें।
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
फोन पर बात करते समय टहलें चलें
लॉकडाउन के दौरान हम सभी घर से काम कर रहे हैं तो इस दौरान बहुत सारे फोन कॉल भी आ रहे होंगे, क्योंकि मीटिंग से लेकर अन्य बातें हम फोन पर ही कर रहे हैं। इसलिए बात करते समय घर में ही टहलने की आदत डालें। इससे आप ज्यादा कैलोरी बर्न कर पाएंगे। हर बार जब आप किसी से बात करते हैं, तो बैठ कर बात करने की बजाय टहलें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पूरी नींद लें
आप सोचेंगे कि नींद से मोटापे का क्या संबंध है, लेकिन आप यह मान लें कि यह बहुत जरूरी है। कारण कि नींद पूरी होगी, तभी आप खुद को तरोताजा महसूस कर पाएंगे, स्वस्थ रहेंगे और जरूरी वर्कआउट कर पाएंगे। कमरे में अंधेरा और कम तापमान आपको अच्छी नींद लेने में मदद करेगी। नींद की कमी से भी वजन बढ़ता है और दिनभर बेचैनी होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें