फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायु प्रदूषण से बचाने के साथ इम्यूनिटी मजबूत करता है आंवला, जानिए इसके सेवन से होने वाले बेहिसाब फायदे

Tue, 24 Nov 2020 09:05 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
आंवला को सर्दियों का सुपरफूड कहा जाता है, क्योंकि इसमें पाए जाने वाले पोषक हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। सेहत से जुड़ी परेशानियों में आवंला किसी रामबाण से कम नहीं है। विटामिन सी, आयरन, और कई अन्य पोषक तत्वों से भरपूर आंवला आयरन की कमी, एनीमिया या कम हीमोग्लोबिन जैसी कई समस्याओं में बेहद कारगर है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व इम्यूनिटी को बढ़ाने और फेफड़ों को वायु प्रदूषण से बचाने में मदद करता है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से आंवला से होने वाले कई खास फायदों के बारे में बताएंगे।
विज्ञापन

2 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
  • आंवला में फंगल इंफेक्शन और बैक्टीरिया से लड़ने की ताकत होती है। यह हमारे शरीर में मौजूद जहरीले पदार्थों यानी टॉक्सिन को बाहर निकालने में मददगार होता है।
विज्ञापन

3 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
  • आंवला के सेवन से हमारे शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है, जिससे कई बिमारियां दूर रहती हैं। इसे खाने से सर्दी-जुकाम, अल्सर और पेट के इंफ्केशन से राहत मिलती है।

4 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
  • डायबिटीज यानी शुगर के मरीजों के लिए भी आंवला बेहद फायदेमंद है। आंवले में पाए जाने वाला क्रोमियम रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित रखता है। इन्हीं गुणों के कारण डायबिटीज के मरीजों को आंवला खाने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन

5 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
  • आंवला का सेवन आंखों के लिए भी बेहद गुणकारी है। मोतिया बिंद, कलर ब्लाइंडनेस या कमजोर नजर वालों के लिए आंवाला बेहद फायदेमंद है। यह आंखों की रोशनी बढ़ाता है।
विज्ञापन

6 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
  • सर्दियों में अक्सर डैंड्रफ यानी रुसी की समस्या हो जाती है। इस समस्या से निजात के लिए अपनी डाइट में आंवला जरूर शामिल करें। आंवला के सेवन से बालों और त्वचा की गुणवत्ता में सुधार आता है।
विज्ञापन

7 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
  • आंवला की मदद से एसिडिटी और पाचन की समस्या भी ठीक की जा सकती है। जिन लोगों को पेट में अल्सर की समस्या है वो भी आंवला का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन

8 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
  • आंवला में खून को साफ करने के गुण होते हैं। इसका सेवन त्वचा के लिए भी बहुत अच्छा है। आंवला चेहरे को साफ कर निखार लाता है।

नोटः यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। यदि किसी बीमारी के पेशेंट हैं, तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें