पाचन तंत्र की समस्या
- फोटो : Adobe Stock
ई. कोली बैक्टीरिया संक्रमण के क्या लक्षण हैं?
ई. कोली गैस्ट्रोएंटेराइटिस का कारण बनते हैं जिसमें दस्त (कभी-कभी खून वाला), पेट में दर्द और ऐंठन, भूख न लगने, बुखार की समस्या हो सकती है। पानी जैसा दस्त होना आमतौर पर आपके जीआई ट्रैक्ट में संक्रमण का पहला लक्षण होता है। आपके शरीर के किस हिस्से में संक्रमण है, इसके आधार पर अलग-अलग लक्षण भी हो सकते हैं। अगर ई. कोली आपके मूत्र पथ को संक्रमित करता है तो इसके कारण पेट या पैल्विक हिस्से में दर्द, पेशाब करते समय दर्द या जलन और किडनी से संबंधित समस्याओं का खतरा हो सकता है।
संक्रमण से बचने के लिए हाथों को धोना सबसे महत्वपूर्ण है। खाना पकाने से पहले और बाद में, शौचालय का उपयोग करने, डायपर बदलने या जानवरों के संपर्क में आने के बाद हाथों को अच्छे से साफ करें।
-------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।