फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोड़ दीजिए ये 6 गंदी आदतें, वरना जवानी में ही लोग कहने लगेंगे 'अंकल'

Wed, 04 Apr 2018 04:06 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
बूढ़ा
आजकल प्रदूषण इतना बढ़ गया है कि लोग उम्र से पहले ही बूढ़े दिखने लगे हैं। इसके लिए आपकी कुछ आदतें भी जिम्मेदार हैं जिन्हें आपको समय रहते बदलना होगा। नहीं तो आपको भी लोग जल्द ही अंकल कहकर बुलाने लगेंगे। तो आइए जानते हैं इन आदतों के बारे में जो आपको समय से पहले बूढ़ा बना रही हैं।
विज्ञापन

छोड़ दीजिए ये 6 गंदी आदतें, वरना जवानी में ही लोग कहने लगेंगे 'अंकल'

2 of 7
बूढ़ा
तकिए पर मुंह के बल सोना

जो लोग उल्टा या पेट के बल सोते हैं उनके चेहरे पर जल्दी झुर्रियां पड़ जाती हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पेट के बल सोने पर आपका चेहरा तकिए की तरफ होता है। इसलिए तकिए पर अपना चेहरा नहीं सिर रखकर सोएं।
विज्ञापन

छोड़ दीजिए ये 6 गंदी आदतें, वरना जवानी में ही लोग कहने लगेंगे 'अंकल'

3 of 7
बूढ़ा
पानी कम पीना

पानी कम पीने की वजह से लोग उम्र से पहले बूढ़ा लगने लगते हैं। डॉक्टर भी दिन में करीब तीन लीटर पानी पीने की सलाह देते हैं। ऑफिस में काम करते समय पानी की बोतल हमेशा अपने सामने रखें और काम के बीच में पानी पीते रहें।

छोड़ दीजिए ये 6 गंदी आदतें, वरना जवानी में ही लोग कहने लगेंगे 'अंकल'

4 of 7
बूढ़ा
नशा करना

अगर आप बहुत अधिक सिगरेट या शराब पीते हैं तो आप समय से पहले अंकल दिख सकते हैं। ये सब चीजें ना तो सेहत के लिए अच्छी हैं और ना ही आपकी त्वचा के लिए। इसलिए जितना जल्दी हो सके नशा बंद कर दें।
विज्ञापन

छोड़ दीजिए ये 6 गंदी आदतें, वरना जवानी में ही लोग कहने लगेंगे 'अंकल'

5 of 7
बूढ़ा
सनस्क्रीन लोशन ना लगाना

चाहे गर्मी हो या सर्दी घर से बाहर निकलते समय त्वचा पर सनस्क्रीन लोशन लगाना ना भूलें। अगर आप हर समय धूप में रहते हैं और सनस्क्रीन का इस्तेमाल नहीं करते तो समय से पहले बूढ़े हो सकते हैं।
विज्ञापन

छोड़ दीजिए ये 6 गंदी आदतें, वरना जवानी में ही लोग कहने लगेंगे 'अंकल'

6 of 7
बूढ़ा
बहुत अधिक मीठे का सेवन

अगर आप मीठा खाने के शौकीन हैं तो संभल जाइए। आपका ये शौक आपको समय से पहले ही बूढ़ा बना सकता है। अधिक मीठे के सेवन से वजन बढ़ने, डायबिटीज, दिल के रोग, मुंहासों और झुर्रियों की शिकायत रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोड़ दीजिए ये 6 गंदी आदतें, वरना जवानी में ही लोग कहने लगेंगे 'अंकल'

7 of 7
बूढ़ा
नींद पूरी ना होना

कई लोगों की देर से सोने की आदत होती है। इस वजह से उनकी नींद पूरी नहीं हो पाती। हर किसी को सात से आठ घंटे की नींद लेनी जरूरी होती है। नींद पूरी ना होने पर आंखों के नीचे काले घेरे बन जाते हैं और अगले दिन आप थका हारा महसूस करते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें