फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूलकर भी खाली पेट न पीएं ग्रीन-टी, फायदे की जगह पहुंचा सकता है नुकसान

Sun, 02 Feb 2020 06:56 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ग्रीन टी - फोटो : Pixabay
मोटापा और बढ़ी हुई चर्बी से आज के समय में अधिकांश लोग पीड़ित हैं। अपने वजन को कम करन के लिए लोग अक्सर कोई न कोई उपाय करते रहते हैं। ऐसें में बहुत से लोग ग्रीन-टी का भी सेवन करते हैं। लेकिन गलत समय और ज्यादा मात्रा में ग्रीन टी का सेवन सेहत को फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकती है। ग्रीन टी में पाए जाने वाला कैफीन भले ही भूख कंट्रोल करती है, लेकिन शरीर को नुसकान भी पहुंचाती है। आइए जानते हैं ग्रीन-टी से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से...
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
डिहाइड्रेशन
ग्रीन-टी के ज्यादा सेवन से शरीर में पानी की कमी हो सकती है। इसमें मौजूद diuretic तत्व शरीर में पानी की कमी करने के लिए जिम्मेदार माना जाता है। सर्दियों में व्यक्ति वैसे भी पानी का सेवन कम करता है, ऐसे में जरुरत से ज्यादा ग्रीन-टी का सेवन डिहाइड्रेशन की वजह बनती है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
सिर में दर्द
जो लोग ग्रीन-टी का सेवन अधिक करते हैं, उन्हें माइग्रेन और सिर में दर्द जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार सिर में दर्द की वजह हाई बी।पी भी हो सकता है, जिसकी वजह भी शायद ग्रीन-टी का अधिक सेवन है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
मुहांसे
कुछ युवा लड़कियों को ग्रीन-टी का सेवन करने से चेहरे पर मुंहासे होने की भी समस्या देखने को मिलती है। ये सब नुकसान खाली पेट ग्रीन-टी का सेवन करने से होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
खाली पेट ग्रीन टी का सेवन करने से इसका सीधा असर मेटाबॉलिज्म पर पड़ता है। ऐसा करने से पेट में जलन, भूख न लगना और एसिड जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बेहतर होगा कि ग्रीन-टी के साथ हमेशा ओट्स बिस्किट्स या कोई लाइट बिस्किट्स का सेवन करना चाहिए। कुछ खाने के बाद ग्रीन-टी पीने से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें